iOS 26 अपडेट हुआ रोलआउट: इन iPhone मॉडल्स को मिलेगा अपडेट, ऐसे करें इंस्टॉल
Apple ने iOS 26 अपडेट रोलआउट कर दिया है। जानें किन iPhone मॉडल्स को मिलेगा अपडेट, क्या नए फीचर्स हैं, और इंस्टॉल करने का तरीका।
By : स्वाति सूर्यवंशी
Updated On 2025-09-16 14:33:00 IST
iOS 26 Update Released
Apple ने आखिरकार अपने मोस्ट अवेटेड iOS 26 अपडेट को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। साथ ही, iPadOS 26 और macOS Tahoe भी पेश किए गए हैं। इस नए अपडेट में यूजर्स को कई दिलचस्प फीचर्स जैसे Liquid Glass इंटरफेस, स्मार्ट AI-सहायता (Apple Intelligence), और पूरी तरह से बदला हुआ लॉक स्क्रीन अनुभव मिलेगा। यहां जानें कौन-से डिवाइस इस अपडेट के लिए योग्य हैं और इसे कैसे इंस्टॉल करें।
iOS 26 अपडेट: योग्य डिवाइसेस
- नए iPhones (iOS 26 प्री-इंस्टॉल्ड के साथ):
- iPhone 17 सीरीज़
- iPhone Air (इसकी बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी)
जिन iPhones को OTA अपडेट मिलेगा:
- iPhone 16e
- iPhone 16 सीरीज़
- iPhone 15 सीरीज़
- iPhone 14 सीरीज़
- iPhone SE (2022)
- iPhone 13 सीरीज़
- iPhone 12 सीरीज़
- iPhone 11 सीरीज़
iOS 26 अपडेट कैसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें:
- अपने iPhone में Settings (सेटिंग्स) ऐप खोलें
- जाएं General > Software Update
- डिवाइस खुद-ब-खुद अपडेट चेक करेगा
- Download & Install पर टैप करें
- अपडेट इंस्टॉल होने के बाद iPhone रीस्टार्ट होगा
iPadOS 26 अपडेट: योग्य डिवाइसेस
- iPad Pro (M4)
- iPad Pro 12.9‑इंच (3rd जनरेशन और बाद के)
- iPad Pro 11‑इंच (1st जनरेशन और बाद के)
- iPad Air (3rd जनरेशन और बाद के, M2 और M3 सहित)
- iPad (8th जनरेशन और बाद के, A16 सहित)
- iPad mini (5th जनरेशन और बाद के, A17 Pro सहित)
iPadOS 26 कैसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें:
- अपने iPad में Settings खोलें
- जाएं General > Software Update
- डिवाइस अपडेट खुद चेक करेगा
- Update Now पर टैप करें
- फिर Install Now पर टैप करके इंस्टॉलेशन शुरू करें
macOS Tahoe अपडेट: योग्य डिवाइसेस
- MacBook Air (Apple Silicon, 2020 और उसके बाद के)
- MacBook Pro (Apple Silicon, 2020 और उसके बाद के)
- MacBook Pro (16‑इंच, 2019)
- MacBook Pro (13‑इंच, 2020, Four Thunderbolt 3 पोर्ट्स के साथ)
- iMac (2020 और उसके बाद के)
- Mac mini (2020 और उसके बाद के)
- Mac Studio (2022 और उसके बाद के)
- Mac Pro (2019 और उसके बाद के)
macOS Tahoe अपडेट कैसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें:
- डेस्कटॉप के टॉप कॉर्नर में Apple Menu खोलें
- जाएं System Settings > General > Software Update
- डिवाइस अपडेट खुद चेक करेगा
- Update Now पर क्लिक करें
- इंस्टॉलेशन के दौरान Mac को स्लीप न होने दें, और MacBook का ढक्कन बंद न करें
- ऐडमिन पासवर्ड डालें और इंस्टॉलेशन शुरू करें।