एप्पल का सबसे सस्ता iPhone 17e जल्द होगा लॉन्च: 48MP कैमरा के साथ मिलेंगे ये नए फीचर्स, डिटेल्स आई सामने

iPhone 17e जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालिया लीक की मानें तो डिवाइस में स्लिम बेजल्स के साथ शानदार 48MP कैमरा और कई दमदार फीचर्स मिलेंगे। जानिए इसकी पूरी डिटेल्स।

Updated On 2025-12-04 11:31:00 IST

iPhone 17e साल 2026 की पहली तिमाही में हो सकता है लॉन्च। 

एप्पल ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज iPhone 17 को लॉन्च किया है। इसके बाद अब iPhone 17e को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। खबरे हैं कि ब्रांड जल्द नया कॉम्पैक्ट और किफायती हैंडसेट iPhone 17e को पेश कर सकता है। यह डिवाइस खासतौर पर बजट यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा।

अब कई लीक अपडेट्स में हैंडसेट के कई मुख्य फीचर्स से पर्दा उठ गया है। अब हालिया लीक के अनुसार, अपकमिंग iPhone 17e में iPhone 15 जैसा OLED पैनल मिलेगा। साथ ही पतले बेज़ल्स और डायनेमिक आइलैंड मिलने की संभावना है। आइए अब इसके सभी फीचर्स के बारें में विस्तार से जानें।

iPhone 17e में क्या होगा खास?

कोरियाई रिपोर्ट (The Elec) के अनुसार, iPhone 17e के लिए BOE को मुख्य OLED पैनल सप्लायर चुना गया है। इसके साथ ही सैमसंग डिस्प्ले और LG डिस्प्ले भी iPhone 17e के लिए सप्लाई तैयार कर रहे हैं। इन तीनों कंपनियों के संयुक्त प्रयास से 2026 की पहली छमाही में लगभग 80 लाख OLED पैनल भेजे जाने की संभावना है।

iPhone 17e में iPhone 16e के LTPS OLED पैनल का उपयोग किया जाएगा, लेकिन इसमें स्क्रीन के बेज़ल थोड़े पतले होंगे। इसका मतलब है कि फोन में 6.1-इंच का डिस्प्ले होगा, जो पहले iPhone 14 में भी था। पतले बेज़ल्स फोन को नया और आकर्षक लुक देंगे और इसकी कुल साइज थोड़ी कम हो सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, Apple स्टैंडर्ड iPhone 17 मॉडल्स में LTPO पैनल का उपयोग करेगा। BOE पहले भी iPhone 16e के लिए मुख्य सप्लायर था, जबकि सैमसंग और LG ने बाकी पैनल सप्लाई किए थे।

लीक्स के अनुसार, iPhone 17e में नॉच की जगह डायनेमिक आइलैंड डिज़ाइन होगा, जिससे यह iPhone 16 और आने वाले iPhone 17 के डिज़ाइन के साथ मेल खा सके। फोन में 6.1-इंच OLED डिस्प्ले होगा और 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसकी कीमत लगभग 4,499 युआन (लगभग ₹57,000) हो सकती है।

iPhone 17e को अगले साल मई में लॉन्च किए जाने की संभावना है। यह A19 चिप पर चलेगा, जिसमें स्टैंडर्ड iPhone 17 की तुलना में कम GPU कोर होंगे। फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।


Tags:    

Similar News