पुलिस भर्ती परीक्षा देने के बाद मौत: तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर पुलिया से टकराई, मौसी-भतीजे और डॉक्टर की मौत

उत्तरप्रदेश के झांसी में भीषण हादसा हो गया। शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर पुलिया से जा भिड़ी। एक्सीडेंट में डॉक्टर सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Updated On 2024-08-31 16:25:00 IST
सड़क हादसे में मृतक संजीव।  

Road Accident: झांसी में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। पुलिस भर्ती परीक्षा देकर ललितपुर से लौट रही युवती, उसके भतीजे और डॉक्टर का एक्सीडेंट हो गया। तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गई। हादसे में युवती, उसके भतीजे और डॉक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बबीना थाना क्षेत्र के झझरघाट के पास हुआ।  

इसे भी पढ़ें: Road Accident: सड़क पर काल बनकर दौड़ी पिकअप, 3 बाइक पर सवार 7 को रौंदा,

लौटते समय मिल गए डॉक्टर
जालौन के एट थाना क्षेत्र के जमरोही खुर्द गांव निवासी ऋतु यादव (28) कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रही थाी। शुक्रवार को ऋतु अपनी बड़ी बहन मंजू के बेटे बुढ़ावली निवासी विवेक यादव (23) को लेकर पेपर देने ललितपुर गई थी। परीक्षा देने के बाद दोनों लौटने लगे तो उनके परिचित डॉक्टर आशीष तिवारी (35) मिल गए। दोनों डॉक्टर की कार में सवार हो गए। डॉक्टर ही कार को ड्राइव कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Shajapur Road Accident: गोवंश को बचाने के चक्कर में 3 ट्रकों में भीषण टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

मच गई अफरा-तफरी 
ललितपुर-झांसी हाईवे पर दौड़ रही तेज रफ्तार कार बबीना थाना क्षेत्र के झझरघाट के पास अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लाइन में जाकर पुलिया से जा भिड़ी। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच और सभी को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने आशीष तिवारी, ऋतु और उसके भतीजे विवेक झांसी मृत घोषित कर दिया। 

Similar News