भाजपा नेता की हत्या: धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके प्रमोद यादव को बदमाशाों ने मारी गोली

BJP leader Pramod Yadav Murder in Jaunpur: भाजपा नेता प्रमोद यादव मल्हानी सीट से 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। अभी किसान मोर्चा के पदाधिकारी थे।

Updated On 2024-03-07 14:53:00 IST
BJP leader Pramod Yadav Murder Jaunpur UP

BJP leader Murder Case: उत्तर प्रदेश 24 घंटे के अंदर दो भाजपा नेताओं की हत्या हो गई। जौनपुर में भाजपा नेता प्रमोद  यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। वहीं, अमरोहा में बुधवार की रात जन्मदिन पार्टी से लौट रहे वीडीसी सदस्य को गोली मार दी गई थी। प्रमोद यादव भाजपा किसान मोर्चा के थे। 2012 में उन्होंने भाजपा के सिम्बल पर मल्हानी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उनके खिलाफ बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी भी लड़ी थीं। सपा प्रत्याशी पारस यादव ने जीत दर्ज की थी। 

प्रमोद यादव जौनपुर जिले बोधापुर गांव में रहने वाले थे। वर्तमान में वह भाजपा के जिला महामंत्री थे। इससे पहले किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रमोद की हत्या से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। छानबीन की जा रही है। 

प्रमोद यादव की हत्या में शामिल आरोपियों की पुलिस अब तक पहचान नहीं कर पाई। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछतांछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। 

44 साल पहले प्रमोद के पिता की भी हुई थी हत्या 
प्रमोद यादव संघ और भाजपा परिवार के पुराने सदस्य हैं। उनके पिता राजबली यादव जनसंघ से जुड़े थे। जनसंघ के टिकट पर रारी विधानसभा से चुनाव लड़े थे, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। 1980 में बदमाशों ने राजबली की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। शाम को वह मित्र के साथ मूरकटवा गए थे। जहां से लौटते समय  बदमाश ने गोली कर दी थी।  

अमरोहा में भी भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या 
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में भी भाजपा नेता और क्षेत्र पंचायत सदस्य सतपाल खड़गवंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे थे। इस मामले में पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

Similar News