Rajasthan: महिला से छेड़छाड़ करने वाले मनचले की पिटाई, लोगों ने पुलिस को सौंपा

राजस्थान के अलवर जिला अस्पताल में महिला से छेड़खानी करने वाले एक मनचले की लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी।

Updated On 2024-10-21 19:26:00 IST
अलवर जिला अस्पताल में लोगों ने एक मनचले की कर दी जमकर धुनाई।

Rajasthan: राजस्थान के अलवर जिला अस्पताल में एक मनचले युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़कर थाने ले गई। 

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर के समय एक महिला अपना इलाज कराने अलवर जिला अस्पताल अपने पति के साथ आई थी। महिला को कान में कुछ समस्या थी। लेकिन जैसे ही वह अस्पताल के अंदर प्रवेश की, तभी एक मनचला युवक उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में रेजिडेंट डॉक्टर्स का दूसरे दिन भी हड़ताल जारी: ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाएं हो रही प्रभावित

आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा युवक
यह देखकर पति महिला को अपने पास बिठा लिया, वहां भी युवक पहुंच गया। इस दौरान वह आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक महिला को पर्ची देने का भी प्रयास कर रहा था।

ये भी पढ़ें: जयपुर में नई-नवेली दुल्हन गहने लेकर फरार: दूल्हे की मां ने बताया- 3 लाख रुपए देने पर हुई थी शादी ​​​​​​​

युवक से पूछताछ जारी
भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार इससे पहले भी युवक कई बार ऐसी हरकतें कर चुका है। फिलहाल पुलिस युवक को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।

Similar News