Rajasthan Weather Alert: मौसम विभाग की चेतावनी; अचानक पलटेगा मौसम, जयपुर-बीकानेर संभाग में चलेंगी शीतलहर

राजस्थान में एक बार फिर ठंड अपने चरम पर पहुंचने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से प्रदेश में तेज सर्दी का नया दौर शुरू होगा।

Updated On 2025-12-03 09:36:00 IST

राजस्थान में बढ़ी कड़ाके की सर्दी

राजस्थान में एक बार फिर ठंड अपने चरम पर पहुंचने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से प्रदेश में तेज सर्दी का नया दौर शुरू होगा। उत्तर भारत से चलने वाली बर्फीली हवाओं का असर सीधे तौर पर राजस्थान के उत्तर-पूर्वी जिलों में दिखाई देगा, जहां अगले कुछ दिनों में तापमान तेजी से गिरने की संभावना है।

शेखावाटी में कड़ाके की सर्दी, येलो अलर्ट जारी

शेखावाटी के झुंझुनूं, चूरू और सीकर जिलों में 4, 5 और 6 दिसंबर को कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और शाम ठंड इतनी बढ़ेगी कि तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री तक नीचे जा सकता है।

सीकर में हल्की बारिश के बाद मंगलवार रात तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। सर्द हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है।

कई जिलों में घना कोहरा, विजिबिलिटी घटी

सर्दी के साथ-साथ कोहरे ने भी लोगों को परेशान किया। सीकर, नागौर और शेखावाटी के अन्य हिस्सों में सुबह विजिबिलिटी बेहद कम रही। यातायात पर भी इसका असर देखने को मिला।

कहाँ कितना गिरा तापमान?

राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सीजन के सबसे निचले स्तर पर दर्ज किया गया

  1. लूणकरणसर (बीकानेर) – 4.7°C (सबसे कम)
  2. फतेहपुर – 6.6°C
  3. गंगानगर – 6.9°C
  4. चूरू – 9°C
  5. बीकानेर – 9.3°C
  6. अलवर – 8°C
  7. जैसलमेर – 10°C

दिन में भी ठंडक बढ़ी, अधिकतम तापमान में गिरावट

ठंडी हवाओं के कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी गई।

  1. सीकर – 24.5°C
  2. पिलानी – 26.2°C
  3. जयपुर – 26.6°C
  4. अलवर – 26.5°C

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 घंटों में सर्दी और तेज होगी और शेखावाटी के कई इलाकों में पारा फिर से लुढ़क सकता है।

Tags:    

Similar News