RBSE Class 10,12 Datesheet 2026: जल्द जारी होगी 10वीं,12वीं परीक्षा की डेटशीट, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे टाइमटेबल

Rajasthan Board जल्द ही RBSE Class 10 और 12 Datesheet 2026 जारी करेगा। बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित होंगी। यहां जानें डाउनलोड प्रक्रिया, विवरण और पासिंग मार्क्स।

Updated On 2025-11-30 16:01:00 IST

RBSE Class 10, 12 Datesheet 2026

RBSE Class 10, 12 Datesheet 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) बहुत जल्द कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी करने वाला है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर टाइमटेबल डाउनलोड कर सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 2026 की परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित करेगा। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे।

RBSE Class 10, 12 Timetable 2026: कैसे डाउनलोड करें?

टाइमटेबल डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर RBSE 10th timetable 2026 / RBSE 12th timetable 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर PDF टाइमटेबल खुल जाएगा।
  • PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

RBSE Datesheet 2026 में क्या होगा शामिल?

RBSE टाइमटेबल 2026 में निम्न महत्वपूर्ण जानकारी होगी:

  • परीक्षा की तिथियां
  • सप्ताह का दिन
  • विषय के नाम व कोड
  • परीक्षा का समय
  • प्रत्येक दिन के निर्देश

यह विवरण छात्रों को परीक्षा रणनीति योजना बनाने और समय प्रबंधन में मदद करेगा।

RBSE Board Exam 2026: पासिंग मर्क्स

  • कक्षा 10 और कक्षा 12 के सभी विषयों में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है।
  • कक्षा 12 साइंस स्ट्रीम के लिए कुल 33% एग्रीगेट भी जरूरी है।
  • पासिंग मार्क्स पूरे न होने पर छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी।

RBSE Exam 2026: शिफ्ट टाइमिंग

पिछले वर्ष की तरह, इस बार भी बोर्ड परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जा सकती है। हालांकि अधिकृत शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है।

Tags:    

Similar News