Factory Blast In Punjab: पंजाब के मुक्तसर में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 की मौत; 30 से अधिक घायल

Factory Blast In Punjab: पंजाब के मुक्तसर साहिब इलाके में गुरुवार देर रात पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों वर्करों की मौत हो गई।

Updated On 2025-05-30 13:23:00 IST

पंजाब के मुक्तसर साहिब में एक फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट

Factory Blast In Punjab: पंजाब के मुक्तसर साहिब इलाके में गुरुवार देर रात पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 5 कर्मचारियों की मौत हो गई। इसके अलावा 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अभी भी कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। फिलहाल राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस फैक्ट्री में कुल 40 लोग काम करते थे। यह हादसा सिंहवाला गांव में गुरुवार रात करीब 1:30 बजे हुई। देर रात अचानक धमाका हुआ, और दो मंजिला फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा ढह गया।

पुलिस ने दी जानकारी

इस हादसे की जानकारी देते हुए लांबी के DSP जसपाल सिंह ने बताया कि अभी तक मलबे से 4 शव निकाले जा चुके हैं। इसके अलावा 27 घायलों को बठिंडा स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। DSP ने बताया कि यह फैक्ट्री वैध थी और उसके पास लाइसेंस भी है। फिलहाल फैक्टी के मलबे को हटाया जा रहा है।

फैक्ट्री में बन रहे थे पटाखे

बता दें कि इस फैक्ट्री में पटाखे बनाए जाते थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि फैक्ट्री के अंदर कई बक्सों में पटाखे रखे हुए थे। माना जा रहा कि पटाखे में विस्फोट होने के चलते यह हादसा हुआ। फैक्ट्री में धमाका होने की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस फैक्ट्री में ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूर काम करते थे।

मलबा हटाने में जुटी कई टीमें

हादसे के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल स्थानीय लोगों को मदद से मलबे को हटाया जा रहा है। हालांकि अभी हादसे के पीछे की वजहों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच करने के आदेश दिए हैं।

Tags:    

Similar News