सिरसा में विज बोले: मैं गलत करने वाले को माफी नहीं, दो सस्पेंड, पंजाब सबसे ज्यादा कर्जवान

अनिल विज ने दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर कहा कि गलत करने वाले को मैं कभी माफ नहीं करता। पंजाब कभी देश का सबसे उन्नत राज्य था, जो आज सबसे अधिक कर्जवान बन चुका है।

Updated On 2025-11-28 21:21:00 IST

बिजली एवं परिवहन मंत्री अनिल विज।

हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सिरसा में दो कर्मचारियों को सस्पेंड किया। विज ने कहा कि मैं शिकायत के आधार पर न्याय करता हूं। गलत करने वाले के लिए कोई माफी नहीं है। भगवंत मान पर कंटाक्ष करते हुए कहा कि एक समय में पंजाब देश का सबसे उन्नत राज्य होता था। आज उसी पंजाब को सबसे अधिक कर्जवान बना दिया है। पेड़ काटने की शिकायत पर अनिल विज ने जांच के लिए कमेटी बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि जांच में दोषी पाए गए तो कार्रवाई अवश्य होगी। शुक्रवार को अनिल विज सिरसा में कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

गाड़ी नहीं मिलने में कोई दोषी नहीं

कुरुक्षेत्र गीता जयंती महोत्सव के दौरान सड़क पर खड़े होकर लिफ्ट लेने के मामले में पूछे गए सवाल अनिल विज ने कहा वह सब एक संयोग था। इसमें किसी का दोष नहीं है। मेरा कुरुक्षेत्र जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था, मुझे न्यौता भी नहीं मिला था। मैं तो अंबाला में रक्षामंत्री का स्वागत करने गया था। रक्षा मंत्री ने हेलीकॉप्टर में बैठते ही मुझे भी कुरुक्षेत्र जाने का अनुरोध किया और वह रक्षा मंत्री के साथ हेलीकॉप्टर में चले गए और कुरुक्षेत्र में उनकी कार में बैठकर ब्रह्मसरोवर चले गए। आगे कार में कोई और बैठ गया, बस इतनी सी बात थी जिसमें किसी का कोई दोष नहीं है।

अब काम करने वाले को नेता मानती है जनता

एसआर मामले में अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार चुनाव में राहुल गांधी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। बिहार की जनता ने राहुल को रिजेक्ट कर दिया। अब जनता काम करने वाली पार्टी व नेता को मानती है। नरेंद्र मोदी और भाजपा जनहित में काम कर रहे हैं। दो खिलाड़ियों की जो मृत्यु दु:खद है। जिसमें जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

कुछ मांगने के लिए मैं आज तक दिल्ली नहीं गया

अनिल विज ने कहा कि मैने कभी कुछ बनने की इच्छा नहीं रखी। पार्टी जो जिम्मेदारी देती है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाता हूं। जब भी कभी मंत्री व मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात होती है। जब विभाग बंटवारे की बात होती है। वह कभी भी कुछ मांगने के लिए दिल्ली नहीं गया। जिसकी जो योग्यता होती है, पार्टी उसे वैसी जिम्मेदारी देती है। जिसका उसे निर्वाहन करना होता है। मैंने भी हमेशा पार्टी के आदेशों को मानते हुए काम किया है और आगे भी करता रहूंगा।

मान की खुद के घर में देखने की बजाय दूसरों के घर में झांकने की आदत

हरियाणा सरकार को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बारे में पूछने पर अनिल विज ने कहा कि उनके अपने प्रदेश में क्या हो रहा है यह भगवंत मान ने कभी नहीं देखा। हमेशा दूसरों के घर में ताकझाक करने की कोशिश करते हैं। एक समय वह था जब पंजाब देश का सबसे उन्नत राज्य था आज वह सबसे ज्यादा कर्जे में दबा है, भगवंत मान को यह तो नजर नहीं आता। बेहतर होगा कि दूसरों के बारे में बात करने से पहले भगवंत मान अपने प्रदेश की जनता से किए वादों को पूरा करें। पंजाब में अपराध व नशे पर अंकुश लगाए, जिससे युवाओं को भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News