Amar Singh Chahal: पंजाब के पूर्व IG अमर सिंह चहल ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में ऑनलाइन फ्रॉड का खुलासा

Punjab IG Amar Singh Chahal:पंजाब के पटियाला में पूर्व IG अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद करके मामले की जाचं शुरू कर दी है।

Updated On 2025-12-22 18:51:00 IST

पंजाब में पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने खुद को मारी गोली।  

Punjab IG Amar Singh Chahal: पंजाब के पटियाला में आज 22 दिसंबर सोमवार को पूर्व दिग्गज अधिकारी और रिटायर्ड आईजी (IG) अमर सिंह चहल ने घर में खुद को गोली मार ली। इस मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद तुरंत उन्हें घायल अवस्था में पटियाला के पार्क अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनका इलाज कर रही है।

मामले के बारे में पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट से पता लगा है कि काफी लंबे वक्त से अमर सिंह चहल आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे। नोट में चहल ने यह भी बताया कि उन्हें एक बड़े ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार बनाया गया था, जिसकी वजह से उन्हें काफी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। पुलिस ने नोट को कब्जे में ले लिया है और हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

2015 के गोलीकांड में रहे मुख्य आरोपी 

बता दें कि अमर सिंह चहल का 2015 के गोलीकांड में सामने आया था। दरअसल चहल 2015 के कोटकपूरा और बहबल कलां गोलीकांड के प्रमुख आरोपियों में से एक रहे हैं। फरवरी 2023 में एडीजीपी एल.के. यादव की अगुवाई वाली SIT ने जो चार्जशीट दाखिल की थी, उसमें बड़े राजनीतिक नामों के साथ चहल का नाम भी शामिल था,उस दौरान चहल पर गलत फैसले लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। यह मामला आज भी अदालत में विचाराधीन है। 

चार्जशीट में चहल समेत बड़े राजनेताओं का नाम शामिल

2015 के गोलीकांड को लेकर SIT द्वारा दाखिल चार्जशीट में अमर सिंह चहल समेत तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे और पूर्व गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी,आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, पूर्व डीआईजी अमर सिंह चहल, पूर्व एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान और एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा को नामजद किया गया था। लेकिन अमर सिंह चहल द्वारा खुद को गोली मारना गंभीर सवाल खडे़ करता है, आखिर ऑनलाइन फ्रॉड के दबाव में चहल ने यह कदम उठाया, या इसके पीछे कोई और वजह थी ? हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News