सीएम सैनी बोले: भगवंत व केजरीवाल ने बर्बाद किए पंजाब के युवा, दोषियों पर होगी कार्रवाई
सीएम सैनी ने मान ने एक माह में नशा खत्म करने का वादा किया था। आज पंजाब में नशे का हाल सभी को पता है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी ने मिलकर पंजाब के युवाओं बर्बाद किया है।
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व अन्य।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा खिलाड़ियों की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। एक माह में नशा खत्म करने का वादा कर पंजाब की सत्ता में आए भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल की जोड़ ने नशे से पंजाब के युवाओं को बर्बाद कर दिया है। पंजाब के युवाओं व पंजाब की जनता के लिए कुछ करने की बजाय भगवंत मान संवेदनशील मुद्दों पर भी हरियाणा में आकर राजनीति कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी हरियाणा का गौरव हैं। सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। हमने प्रदेशभर में सभी स्टेडियम की रिपोर्ट मांगी है। वॉलीबाल खिलाड़ी हार्दिक की मौत पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बात कही।
हादसा दु:खद, जिम्मेदार बख्शे नहीं जाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा होनहार खिलाड़ी हार्दिक की मौत दुखत है। हमने खेल विभाग और प्रशासन को लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिम्मेदार चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने सिख परंपरा, गुरुओं की शिक्षाओं और उनके पवित्र स्थलों के सम्मान में अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के तीन पवित्र स्वरूपों को सुरक्षित लाने और करतारपुर कॉरिडोर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य उनके प्रयासों से संभव हो सके हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस केवल भ्रामक प्रचार कर समाज में विभाजन पैदा करने में लगे रहते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
'वोकल फोन लोकल' विकसित भारत का मार्ग
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने का रास्ता वोकल फॉर लोकल से होकर ही गुजरेगा। यह लक्ष्य तभी हासिल होगा जब देश में बनी वस्तुओं का अधिकतम उपयोग होगा और लोकल उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से आत्मनिर्भर रेल यात्री संपर्क अभियान का शुभारंभ करने के बाद यह बात कही। इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव व रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे। यह अभियान पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए विकसित भारत 2047 और वोकल फॉर लोकल के आह्वान को आमजन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। मुख्यमंत्री ने स्वयं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जाकर तथा ट्रेन में मौजूद यात्रियों से संपर्क कर ‘आत्मनिर्भर भारत’ के पत्रक वितरित किए।
13वें से चौथे स्थान पर आया भारत
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में भारत की दुनिया में 14वें स्थान पर थी। 11 साल में मोदी के नेतृत्व में अब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है। लोकल उत्पादों के उपयोग, उत्पादन को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता को अपनाने से भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। अपने शासनकाल में कांग्रेस की प्राथमिकता भ्रष्टाचार होता था। प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता हमेशा सशक्त भारत व विकसित भारत रहा है। जिसके लिए निरंतर काम किया जा रहा है।
भगवंत मान ने यह कहा था
पंजाब के सीएम भगवंत मान पोल टूटने से बॉस्केबाल खिलाड़ी हार्दिक की मौत पर संवदेना वक्त करने लाखनमाजरा पहुंचे थे। मान ने कहा था कि यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि हरियाणा की बदहाल खेल व्यवस्था का परिणाम है। जिसने एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी का भविष्य और जीवन दोनों छीन लिए। यह घटना केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे खेल जगत का शोक है। एक उज्ज्वल खिलाड़ी रोज़ की तरह प्रैक्टिस करने निकलता है और वापस शव बनकर घर लौटता है, यह किसी भी संवेदनशील व्यवस्था में अस्वीकार्य है। ग्रामीणों ने कई बार मैदान की जर्जर स्थिति की शिकायतें कीं, फंड भी जारी हुए, लेकिन न तो पोल बदला गया, न मरम्मत हुई, और अब एक घर हमेशा के लिए उजड़ गया। मान ने कहा कि हरियाणा सरकार को इस लापरवाही की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, क्योंकि यह चूक नहीं, अपराध है। उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी व मुआवजा देने की मांग की थी।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।