Chandigarh: चंडीगढ़ के एलांते मॉल पर चला बुलडोजर, बेसमेंट से पार्किंग तक तोड़े जो रहे थे नियम

चंडीगढ़ प्रशासन ने एलांते मॉल को 35040 स्कवॉयर फीट एरिया में अवैध निर्माण के चलते शोकॉज नोटिस जारी किया था। वॉयलेशन नहीं हटने पर चंडीगढ़ के इस सबसे बड़े मॉल पर बुलडोजर एक्शन लिया गया है।

Updated On 2025-11-02 15:03:00 IST
चंडीगढ़ के एलांते मॉल पर बुलडोजर एक्शन। 

चंडीगढ़ के एलांते मॉल पर आज बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। जिला प्रशासन और भारी पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई शांतिपूर्वक तरीके से पूरी कर ली गई। बताया गया है कि प्रशासन ने बिल्डिंग वॉयलेशन करने पर नोटिस जारी किया था। नोटिस जारी होने के बाद भी पूरी वॉयलेशन नहीं हटाई गई, जिसके बाद आज बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलांते मॉल चंडीगढ़ का सबसे बड़ा मॉल है। पंचकूला और मोहाली के लोग भी यहां आकर खरीदारी करते हैं। इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन स्थित इस एलांते मॉल में अवैध निर्माण किया गया था। प्रशासन ने 35040 स्कवॉयर फीट एरिया में अवैध निर्माण के चलते शोकॉज नोटिस जारी किया था।

एस्टेट ऑफिस की रिपोर्ट के अनुसार, एलांते माल में दस प्रमुख बिल्डिंग का निर्माण अवैध तरीके से हुआ। मॉल की बेसमेंट में डे केयर सेंटर, केंटीन, वॉशरूम और मेस जैसी सुविधाएं सुंचालित हो रही थी, जो नियमों के विपरीत हैं। इसके अलावा पार्किंग एरिया में भी बड़े बैमाने पर गड़बड़ी पाई गई।

यहां 22 हजार स्कवॉयर फीट एरिया को वाहनों के लिए आरक्षित किया गया था, लेकिन उसे लैंडस्कैपिंग और ग्रीनरी में बदल दिया। इसके अलावा तीन हजार स्कवॉयर फीट एरिया में बिना मंजूरी के ओपन स्पेस कैफे चल रहा था। प्रशासन ने बिल्डिंग वॉयलेशन के लिए नोटिस जारी किया, लेकिन इसके बाद भी वॉयलेशन को पूरी तरह से नहीं हटाया गया।

आज प्रशासन का अमला सुबह जेसीबी मशीन लेकर एलांते मॉल पहुंचा। टीम को देखकर कब्जाधारियों में हड़कंप की स्थिति रही, लेकिन भारी पुलिसबल की मौजूदगी के चलते इस कार्रवाई को शुरू करने में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग वॉयलेशन हटाने के साथ ही सिलिंग की कार्रवाई की जा रही है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ। 

Similar News