Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ का दौरा करने गए 3 मंत्री, गोवा ट्रिप पर करते रहे चर्चा, लगी फटकार

Punjab Flood: पंजाब में भारी बारिश और नदियों के उफान पर होने के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में 'आप' सरकार के कुछ मंत्री हालातों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान वे गोवा ट्रिप की बातें करते नजर आए, जिसको लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Updated On 2025-08-30 17:20:00 IST

पंजाब सरकार के मंत्री गोवा ट्रिप की कर रहे थे बात।

Punjab Flood: पंजाब के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ से हालात बुरे हैं। कई जिले पूरी तरह से जलमग्न हैं। सेना के जवान, आमलोग, समाज सेवक और पंजाब सरकार के मंत्री लगातार बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर हालातों का जायजा ले रहे हैं। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पंजाब सरकार के तीन मंत्री आपस में बात करते नजर आ रहे हैं।

हैरान करने वाली बात ये है कि ये तीनों नेता बाढ़ क्षेत्रों का जायजा लेने और बाढ़ पीड़ितों से उनका हालचाल जानने के लिए गए थे। लेकिन ये वहां पर गोवा ट्रिप और क्रूज ट्रिप की बातें कर रहे थे। वायरल वीडियो में हरभजन सिंह ईटीओ, बरिंदर कुमार गोयल और ललित भुल्लर एक साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। विपक्ष ने इस वीडियो को शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब के लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वे लोग पानी के लिए भीख मांग रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के मंत्री अपनी पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं। ये लोग क्रूज, स्वीडन और गोवा ट्रिप की बातें करने में व्यस्त हैं।

विपक्ष ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इन मंत्रियों पर तीखी टिप्पणी की। एक यूजर ने कहा कि ये इनका राहत दौरा कर रहे हैं। किसी ने कहा कि क्या चर्चा चल रही है। वहीं कुछ लोगों ने मंत्रियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा ये नेता शर्मसार करने वाले हैं, पंजाब के लोग कभी ऐसे लोगों को माफ नहीं करेंगे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा जो लोग जिंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं,उन लोगों को दर्द देकर क्रूज के मजे लिए जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News