Harman Sidhu Death: 37 साल के पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की मौत, सड़क हादसे में गई जान

पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू का 37 साल की उम्र में सड़क हादसे में निधन हो गया। मनसा से अपने गांव खियाला लौटते समय उनकी गाड़ी ट्रक से टकराई। हरमन सिद्धू अपने गानों और स्टेज शोज़ के लिए जाने जाते थे।

Updated On 2025-11-22 16:10:00 IST

पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू का 37 साल की उम्र में सड़क हादसे में निधन

Harman Sidhu Death: पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू का 37 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। एक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। एक पंजाबी मीडिया न्यूज पोर्टल अनुसार, शुक्रवार शाम हरमन सिद्धू मनसा से अपने पैतृक गांव खियाला लौट रहे थे तब उनकी गाड़ी का एक ट्रक से टकरा गई। सड़क दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि हरमन सिद्धू घटनास्थल पर ही अपनी जान गंवा बैठे।

पुलिस अधिकारियों ने उनके निधन की पुष्टि की है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मनसा सिविल अस्पताल भेजा गया है और परिवार को इस दुखद घटना की जानकारी दे दी गई है। हरमन सिद्धू अपनी पत्नी और छोटी बेटी को पीछे छोड़ गए हैं।

अपने गानों से मशहूर हुए हरमन सिद्धू

हरमन सिद्धू को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी उनके हिट कैस्सेट ट्रैक ‘पेपर ते प्यार' से मिली। इस गाने ने उन्हें स्टेज पर एक जाना-माना कलाकार बना दिया। उन्होंने सिंगर मिस पूजा के साथ कई म्यूजिक एल्बम्स किए, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी और भी दोगुनी हो गई। उनके कुछ अन्य लोकप्रिय गाने हैं ‘कोई चक्कर नई’, ‘बेबे बापू’, ‘बाबू शहर’, और ‘मुल्तान वर्सेज रशिया’।

Full View

ड्रग्स के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

2018 में, हरमन सिद्धू और उनके दोस्तों को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस समय स्थानीय अदालत ने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सिंह ने बताया था कि पूछताछ के दौरान सिद्धू ने बताया कि वे पिछले छह से सात महीनों से ड्रग्स के आदी थे और दिल्ली स्थित नाइजीरियाई नागरिक से सस्ते दाम पर ड्रग्स खरीदते थे, जो पंजाब और हरियाणा में महंगे मिलते थे।


Similar News