हिट एंड रन मामले में हिरासत में लिए गए साउथ एक्टर: मणियन राजू की कार से बाइक सवारों की हुई थी भयंकर टक्कर; Video viral

मलयालम अभिनेता मणियन राजू की कार से भयंकर एक्सीडेंट हो गया जिसमें दो बाइक सवार घायल हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक्टर को हिरासत में लिया है।

Updated On 2026-02-06 18:09:00 IST

मलयालम एक्टर मणियन पिल्ला राजू की कार से बड़ा हादसा होने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

 Maniyan Pilla Raju Arrested:  केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने हिट एंड रन मामले में मलयालम एक्टर और प्रोड्यूसर मणियन पिल्ला राजू को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दरसल गुरूवार रात को राजू की कार ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोर से हुई थी दोंनो बाइक सवार हवा में उछल गए। ये हादसा एक CCTV में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हालांकि गिरफ्तारी के बाद एक्टर को मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया।

एक्टर की कार से हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने राजू के खिलाफ भारतीय न्याया संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने और घायलों की मदद न करने के कारण 'हिट-एंड-रन' का केस दर्ज कर लिया हैं। ये हादसा गुरूवार तकरीबन साढ़े नौ बजे हुआ था। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त एक्टर ही कार चला रहे थे। जब एक्सीडेंट हुआ तो एक्टर मौके से भाग निकले।

जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक सवार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

दुर्घटनास्थल से बरामद सीसीटीवी फुटेज में अभिनेता की कार को सड़क को पार करते हुए रिवर्स लेन से वेल्लायंबलम की ओर जाते हुए दिखाया गया है, जबकि कई दोपहिया वाहन वहां से गुजर रहे थे। फुटेज से पता चलता है कि वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और घायल की हालत देखने के लिए बिना रुके आगे बढ़ गया।

हादसे में एक्टर की कार भी डैमेज हुई। पुलिस ने कार की नंबर प्लेट और अन्य पुर्जे बरामद कर लिए।  

हादसे पर क्या बोले राजू?

घटना के तकरीबन 10 घंटे बाद पुलिस ने अभिनेता का बयान दर्ज किया। बयान में उन्होंने बताया कि,"मैं कार से धीरे-धीरे सड़क पार करने रहा था तभी एक बाइक ने मेरी कार को टक्कर मार दी। उस समय मुझे एक तेज आवाज सुनाई दी और मैंने किसी को हवा में उछल कर जमीन पर गिरते हुए देखा।” 

कौन हैं मणियन पिल्ला राजू?

आपको बता दें कि मणियन पिल्ला राजू का असली नाम सुधीर है। अपने करियर में अभी तक उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर के रूप में काम किया हैं। बोइंग बोइंग, किलुक्कम, थेनमाविन कोम्बाथ और स्पदिकम जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं मणियन पिल्ला राजू।

(तनिषा जैन)

Tags:    

Similar News

विवाद के बाद हटाया गया 'घूसखोर पंडत' का प्रमोशल कंटेंट: डायरेक्टर नीरज पांडे और मनोज बाजपेयी ने दी सफाई