Engaged Season 2 Teaser: एल्विश यादव और जिया शंकर की वायरल तस्वीर का सच आया सामने; 'एंगेज्ड सीजन 2' की करेंगे मेजबानी
एल्विश यादव और जिया शंकर की सगाई वाली रोमांटिक तस्वीर का सच सामने आ गया है। दोनों जल्द ही डेटिंग रियलिटी शो ‘एंगेज्ड सीजन 2’ की होस्टिंग करते नजर आएंगे, जिसका टीज़र रिलीज़ हो चुका है।
एल्विश यादव और जिया शंकर ‘एंगेज्ड सीजन 2’ को होस्ट करते नजर आएंगे।
(तनिषा जैन)
Engaged Season 2 Teaser: हाल ही में बिग बॉस ओटीटी फेम जिया शंकर और एल्विश यादव की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। एल्विश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की जिसमें जिया के हाथ में रिंग देखी गई और एल्विश उनका हाथ थामे हुए थे। दोनों की लगभग सगाई की खबरें चारों तरफ फैल गईं, लेकिन अब इसकी सच्चाई सबके सामने आ गई है। दरअसल जिया और एल्विश ने सगाई नहीं की बल्कि दोनों जल्द ही डेटिंग रियलिटी शो को होस्ट करने जा रहे हैं।
‘एंगेज्ड: रोका या धोखा’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। मेकर्स ने एंगेज्ड सीजन 2 का आधिकारिक टीज़र रिलीज़ कर दिया है, जिसमें इस बार शो को एल्विश यादव और जिया शंकर होस्ट करते नजर आएंगे। टीज़र सामने आते ही शो को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।
शो का टीजर जारी
टीज़र में एल्विश और जिया कहते सुनाई देते हैं, “मैं और जिया आ रहे हैं इन लोगों की लव स्टोरी को रीसेट करने।” इसके साथ ही यह भी साफ हो गया कि दोनों की वायरल ‘एंगेजमेंट’ पोस्ट महज प्रमोशनल थी और इसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं था।
संकेत दिए गए हैं कि शो में ऐसे कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे, जो पहले एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं लेकिन उनका रिश्ता टूट गया था। अब ये एक्स कपल्स शो में आमने-सामने होंगे और अपने अतीत का सामना करेंगे।
इस बार शो में एक नया ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा- कपल्स की सच्ची कमिटमेंट परखने के लिए उनके माता-पिता को भी बुलाया जाएगा, जिससे रिश्तों की असलियत सामने आएगी।
एल्विश ने टीज़र शेयर करते हुए लिखा, “दिल टूट चुका है लेकिन होप नहीं! इस वैलेंटाइंस मैं और जिया लेकर आ रहे हैं एंगेज्ड S2।”
शो में दिखेंगे ये चेहरे
एंगेज्ड सीजन 2 में स्प्लिट्सविला फेम कंटेस्टेंट्स की भी एंट्री होगी। इस सीजन में
देवकरण शर्मा
निखिल मलिक
पल्लक यादव
'एंगेज्ड: रोका या धोखा सीजन 2' 14 फरवरी 2026 (वैलेंटाइंस डे) को रिलीज़ होगा। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे।