Bollywood: Epstein Files में नाम आने पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'इसके बारे में मुझे कुछ नहीं पता'

एपस्टीन फाइल में कई दिग्गजों के नाम शामिल होने के बाद फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का नाम भी इसमें उछला, अब उन्होंने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है और कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Updated On 2026-02-06 13:34:00 IST

विवादित एपस्टीन फाइल्स में नाम आने पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी

Anurag Kashyap on Epstein Files: हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप का नाम विवादित एपस्टीन फाइल्स में आने के बाद पहली बार उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। फिल्ममेकर का कहना है कि उनका जेफरी एपस्टीन और एपस्टीन फाइल्स से कोई भी संबंध नहीं है।

अनुराग कश्यप ने दी सफाई

वायरल डॉक्यूमेंट के बारे में हिंदुस्तान टाइम से बात करते हुए अनुराग कश्यप ने बताया कि, “मुझे इसके बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं हैं, मुझे हर महीने 15 जगहों पर बुलाया जाता हैं, लेकिन में शायद ही किसी को जवाब देता हूं।” आगे उन्होंने बताया कि, “में कभी बीजिंग नहीं गया और ये एक साधारण ईमेल है, जो अपने आप में सब कुछ साफ कर देता है।” उनका कहना है कि ऐसे डॉक्यूमेंट भरोसे के लायक नहीं हैं।

अनुराग के बारे में क्या हैं एपस्टीन फाइल में

सोशल मीडिया पर वायरल एपस्टीन फाइल के एक डॉक्यूमेंट में अनुराग कश्यप का जिक्र कथित तौर पर “एक बॉलीवुड गॉय” और “मशहूर बॉलीबुड डाएरेक्टर” के तौर पर हुआ हैं। इस डॉक्यूमेंट में लिखा है कि अनुराग कश्यर 2017 में बीजिंग में होने वाले एपस्टीन से जुड़े एक मीटिंग में शामिल होने वाले थे।

एपस्टीन फाइल में कई दिग्गजों के नाम

बीते कुछ हफ्तों से यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़ी एपस्टीन फाइल रिलीज कर दी गई हैं। इस फाइल में कई फोटो, वीडियो और मेल सामने आए हैं, जिनसे कई चौकाने वाले खुलासे हुए। इस फाइल में राजनीति से लेकर सिनेमा तक अलग-अलग क्षेत्रों के कई मशहूर नाम शामिल हैं। जैसे कि डोनाल्ड ट्रंप, बिल गेट्स, एलन मस्क और केटी कूरिक। इनके अलावा कुछ भारतीयों के नाम भी इस फाइल में शामिल है। इन्हीं में एक नाम अनुराग कश्यप का भी हैं।

अनुराग कश्यप का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करे तो अनुराग कश्यर की नई फिल्म केनेडी जल्द ही भारत में रिलीज होने जा रही हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर देखी जा सकती हैं। आपको बता दें कि अनुराग कश्यप की कई फिल्में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई जाती हैं साथ ही उनकी पहचान एक ग्लोबल फिल्ममेकर के तौर पर हैं। 

(तनिशा जैन)

Tags:    

Similar News

विवाद के बाद हटाया गया 'घूसखोर पंडत' का प्रमोशल कंटेंट: डायरेक्टर नीरज पांडे और मनोज बाजपेयी ने दी सफाई

'सिंगर्स का शोषण होता है, पैसे नहीं मिलते': अरिजीत सिंह के फैसले के बाद अभिजीत सावंत का बड़ा बयान