रतलाम के ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट: 4 कर्मचारियों के हाथ-चेहरे बुरी तरह झूलसे, जिला अस्पताल से इंदौर रेफर

मध्यप्रदेश के रतलाम से बड़ी खबर है। रतलाम के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मालवा ऑक्सीजन प्लांट में 30 अगस्त को ब्लास्ट हो गया। चार कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए।

Updated On 2024-08-30 14:35:00 IST
Ratlam Oxygen Plant Blast

Ratlam Oxygen Plant Blast: रतलाम के मालवा ऑक्सीजन प्लांट में इंटरमीडिएट केमिकल को ट्रांसफर करते वक्त ब्लास्ट हो गया। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लांट में शुक्रवार सुबह हुए ब्लास्ट में चार कर्मचारी झुलस गए। हाथ और चेहरे बुरी तरह झूलसने पर कर्मचारियों को रतलाम जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को इंदौर रेफर कर दिया है। एक की हालत ज्यादा गंभीर है। 

हादसे में ये कर्मचारी झुलसे 
जानकारी के मुताबिक, हादसे में कछावा की टैगोर कॉलोनी निवासी मुकेश (30) पुत्र रमेश, नयागांव के सुपडु (40) पुत्र पोपट, अंबिका नगर के रहने वाले कालूराम (50) पुत्र रामकिशोर कैथवास और डोसीगांव निवासी सचिन (35) पुत्र शंकर लाल झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।   पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी कर्मचारी 30 प्रतिशत तक झुलसे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Blast in Harda: पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 12 लोगों की मौत, घायलों का आंकड़ा 200 के करीब, रात में भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्लांट डायरेक्टर का दावा नहीं हुआ कोई ब्लास्ट
मालवा ऑक्सीजन प्लांट के डायरेक्टर संजय व्यास ने बताया कि प्लांट में कोई ब्लास्ट नहीं हुआ। प्लांट नंबर 7 में पाउडर फिल्टर मशीन में कच्चा माल डाला जा रहा था। इस प्रक्रिया के दौरान मशीन ओवरहीट हो गई। जैसे ही कर्मचारियों ने Benzophenone (इंटरमीडिएट) केमिकल मशीन में डाला, वह उड़कर उनके चेहरे पर गिर गया। 

इसे भी पढ़ें: Bhiwadi Cylinder blast: चाय की थड़ी में सिलेंडर ब्लास्ट से भड़की आग, बच्चे की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत

यहां फार्मा कंपनियों के लिए बनता है कच्चा माल
व्यास ने बताया कि प्लांट में फार्मा कंपनियों के लिए कच्चा माल तैयार किया जाता है। इस घटना के पीछे का कारण क्या था, इसकी जांच की जाएगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। उन्होंने कहा कि घटना के बाद कर्मचारियों के परिवार ने उन्हें इंदौर रेफर करने से इनकार कर दिया, इसलिए डॉक्टरों से बातचीत के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

प्लांट प्रबंधन ने करवाएगी घटना की जांच
संजय व्यास ने यह भी कहा कि प्लांट में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। घटना के कारणों की जांच की जाएगी और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्लांट प्रबंधन ने कर्मचारियों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। 

Similar News