haribhoomi hindi news
Bhiwadi Cylinder blast: राजस्थान के भिवाड़ी में बड़ा हादसा हो गया। चाय की थड़ी में सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग भड़क गई। आग में सात साल का बच्चा जिंदा जल गया। थोड़ी ही देर में सबकुछ तबाह हो गया।

Bhiwadi Cylinder blast:  चाय की थड़ी में सिलेंडर ब्लास्ट होने से अचानक आग भड़क गई। धमाके की आवाज से बच्चा फ्रिज के नीचे दब गया और बाहर नहीं निकल पाया। जिंदा जलने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई। चाचा पास की फैक्ट्री में चाय देने गया था। जब तक चाचा लौटा, सब सबकुछ तबाह हो चुका था। दर्दनाक हादसा भिवाड़ी के रीको चौक में गुरुवार दोपहर 2.30 बजे का है।

लीकेज होने से ब्लास्ट हुआ सिलेंडर 
रीको चौक पर सुरेंद्र ने चाय बनाने के लिए थड़ी लगा रखी थी। उसका सात साल का भतीजा रीतिक सुबह उसके साथ ही थड़ी पर आया था। दोपहर में चाचा ने चूल्हे पर चाय बनने के लिए रखी थी। इसके बाद पास की फैक्ट्री में चाय देने चला गया था। रीतिक थड़ी पर अकेला बैठा था। अचानक सिलेंडर में लीकेज होने से ब्लास्ट हो गया। आग की लपटें देखकर लोग दौड़े। चाचा भी मौके पर पहुंचा, लेकिन रितिक को बचा नहीं पाए।

थोड़ी ही देर में सबकुछ तबाह हो गया 
बच्चा आग की लपटों में बच्चा फंस गया। अंदर रखा फ्रीज बच्चे के ऊपर गिर गया और वह बाहर नहीं निकल पाया। थड़ी के सामने स्थित SBI एटीएम के गार्ड ने बच्चे को आग से बचाने की कोशिश की। लपटें इतनी तेजी से ऊपर उठ रही थी कि कोई अंदर नहीं जा पाया। बच्चे की जिंदा जलने से मौत हो गई। थोड़ी ही देर में सबकुछ तबाह हो गया। 

आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू 
घटना की सूचना पर रीको फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों ने शव को तौलिए से ढका। पुलिस ने भिवाड़ी CHC की मॉर्च्युरी में शव रखवाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। रीतिक के पिता विक्रम (35) 10 साल से भिवाड़ी के कासमॉस सोसायटी में रहते हैं। जो मूलत: थानागाजी (अलवर) के रहने वाले हैं।  

7