एमपी में सरकारी नौकरी का मौका: 2.50 लाख भर्तियां जल्द होंगी शुरू; देखें नया सर्कुलर

MP Sarkari Naukri: मध्यप्रदेश में 2.50 लाख सरकारी नौकरियों की भर्ती का ऐलान। वित्त विभाग ने सभी विभागों को दिशा निर्देश जारी किए। जानिए भर्ती प्रक्रिया और फॉर्मूले की पूरी जानकारी।

Updated On 2024-11-19 14:13:00 IST
Government Jobs: मध्य प्रदेश में बदलेंगे सरकारी नौकरी के नियम; UPSC की तर्ज पर होंगी MPPSC और MPESB परीक्षाएं।

MP Sarkari Naukri: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के नए द्वार खोल दिए हैं। वित्त विभाग ने 2.50 लाख सरकारी पदों की सीधी भर्ती के लिए नया सर्कुलर जारी किया है। लंबे समय से भर्ती पर लगी रोक हटाते हुए सरकार ने विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने का फैसला लिया है।  

भर्ती का नया फॉर्मूला  
नए सर्कुलर के अनुसार, सरकारी विभागों में खाली पदों की भर्ती चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।  

  • 1 से 50 पद: भर्ती दो चरणों में होगी।  
  • 51 से 200 पद: तीन चरणों में भर्तियां की जाएंगी।  
  • 200 से अधिक पद: पांच चरणों में भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
2.50 लाख पदों पर सीधी भर्ती का नया सर्कुलर जारी

यह भी पढ़ें:- रोजगार का सुनहरा मौका : UP सरकार निबंधन मित्रों की करेगी नियुक्तियां, हर दिन कमा सकेंगे 2 से 6 हजार

2024 से हर साल जारी होगा परीक्षा कैलेंडर  
सरकार ने घोषणा की है कि अगले पांच वर्षों में 2.50 लाख नौकरियों का लक्ष्य पूरा करने के लिए हर साल भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी किया जाएगा। यह पहल बीजेपी सरकार के 2024 के संकल्प पत्र में किए गए रोजगार वादे का हिस्सा है।  

अनुबंध और आउटसोर्सिंग के लिए नई व्यवस्था  
चतुर्थ श्रेणी के पदों और वाहन चालकों की नियुक्ति के लिए वित्त विभाग ने आउटसोर्सिंग को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए अनुमति मांगी जा सकती है।

यह भी पढ़ें:- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती नतीजों का काउंटडाउन शुरू!; जानें ताजा अपडेट

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर  
इस नई पहल से मध्यप्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। इससे सरकारी विभागों में कार्यक्षमता बढ़ाने और रोजगार सृजन का सपना साकार होने की उम्मीद है।

Similar News