MP Anganwadi Bharti 2025: मध्य प्रदेश में 9000+ आंगनबाड़ी भर्ती जल्द, CM ने दिए आदेश
MP में 9000 से ज्यादा आंगनबाड़ी भर्ती जल्द शुरू होगी। CM मोहन यादव ने रिक्त पदों पर नियुक्ति और कुपोषण खत्म करने की 3 साल की कार्य योजना बनाई। पूरी खबर पढ़ें।
MP Anganwadi Bharti 2025: मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी में नौकरी का इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में 9,948 से अधिक आंगनबाड़ी पदों पर तत्काल भर्ती के निर्देश दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि बच्चों के पोषण और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की देरी न हो।
सीएम ने कुपोषण को खत्म करने के लिए फुल-प्रूफ 3 साल की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ब्रेस्ट फीडिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने, टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और लाडली लक्ष्मी बेटियों के ड्रॉपआउट के मामलों की गहन जांच के आदेश दिए।
मध्य प्रदेश पहली बार 100% ऑनलाइन पारदर्शी भर्ती वाला राज्य
सीएम मोहन यादव ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए देश में पहली बार मध्य प्रदेश ने पूरी तरह ऑनलाइन पोर्टल लागू किया है।
1. शहरी आंगनवाड़ियों में गर्म भोजन
2026 से सेंट्रल किचन मॉडल लागू होगा, जिससे बच्चों को पौष्टिक गर्म भोजन मिलेगा।
2. शाला पूर्व शिक्षा पर बड़ा निवेश
2047 विज़न के तहत निपुण भारत मिशन आधारित विकास कार्ड लागू कर गुणवत्ता में सुधार।
3. लाड़ली लक्ष्मी योजना का विस्तार
34 लाख बालिकाओं को छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
4. आंगनबाड़ी भवन निर्माण
अगले तीन वर्षों में 9,000 नए आंगनबाड़ी भवन बनाए जाएंगे।
महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख उपलब्धियां
PMMVY में 9.70 लाख गर्भवती महिलाओं को 512 करोड़ से अधिक सहायता
लाडली बहना योजना के तहत 36,778 करोड़ रुपये का अंतरण
1.72 लाख महिलाओं को मदद, महिला हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर से सहायता
1.89 लाख पौधारोपण
6,520 ड्राइविंग लाइसेंस
8,637 बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण
12,670 आंगनवाड़ी केंद्र ‘सक्षम आंगनवाड़ी’ घोषित