BSEB DElEd 2026: डीएलएड डमी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से डीएलएड (DElEd) परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट जारी किया गया है।
BSEB Admit Card 2026
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से डीएलएड (DElEd) परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट जारी किया गया है। बीएसईबी ने आज, 05 फरवरी 2026 को डीएलएड का सेकेंड डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट www.bsebdeled.com पर जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। बोर्ड ने यह डमी एडमिट कार्ड इसलिए जारी किया है, ताकि अभ्यर्थी अपने नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो और अन्य विवरणों की जांच कर सकें और यदि कोई गलती हो तो समय रहते उसमें सुधार करा सकें।
BSEB DElEd 2026 डमी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद होमपेज पर दिए गए “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें। अब “BSEB DElEd 2nd Dummy Admit Card 2026” लिंक पर जाएं। लिंक खुलने के बाद अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। लॉगिन करते ही डमी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
कब तक कर सकते हैं सुधार?
बीएसईबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 05 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक अपने डमी एडमिट कार्ड में सुधार कर सकते हैं। तय तारीख के बाद किसी भी प्रकार के बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने डमी एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें और समय रहते आवश्यक सुधार करा लें।
बोर्ड की ओर से जल्द ही डीएलएड परीक्षा 2026 के लिए ओरिजिनल एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि आगे की कोई भी जानकारी मिस न हो।