UPSC CSE IFS 2026 Notification जारी: 24 फरवरी तक आवेदन, 24 मई को होगी प्रीलिम्स परीक्षा; जानें पूरी जानकारी

UPSC ने CSE और IFS 2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन 24 फरवरी तक होंगे। यहां देखें परीक्षा तिथियां, योग्यता, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

Updated On 2026-02-04 18:51:00 IST

UPSC ने जारी किया CSE और IFS 2026 का नोटिफिकेशन।

UPSC CSE IFS 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 और भारतीय वन सेवा परीक्षा (IFS) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 4 फरवरी 2026 को जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं के माध्यम से केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित प्रशासनिक और वन सेवा पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

UPSC के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 को शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। सिविल सेवा और आईएफएस प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी। आयु सीमा के लिए कट-ऑफ तिथि 1 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

UPSC CSE IFS 2026: आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।

योग्यता और आयु सीमा

UPSC CSE और IFS 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। महिला उम्मीदवारों तथा एससी/एसटी वर्ग को शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार upsc.gov.in या upsconline.nic.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लॉगिन के लिए OTR (One Time Registration) आवश्यक है। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को फोटो पहचान पत्र का विवरण भरना होगा और फोटो, हस्ताक्षर व पहचान पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। फीस जमा करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी होगी।

एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी

योग्य उम्मीदवारों के लिए ई-एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले उपलब्ध होगा। जिन उम्मीदवारों ने स्क्राइब बदलने का अनुरोध किया है, उन्हें परीक्षा से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

UPSC CSE और IFS 2026 की चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार (इंटरव्यू), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट के आधार पर सेवा आवंटित की जाएगी।

Tags:    

Similar News