BPSC Exam Calendar 2026: विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का एग्जाम कैलेंडर जारी, जानें कब होगी 72वीं प्रीलिम्स एग्जाम
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और इंटरव्यू का पूरा एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा, APO, ऑडिटर, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर सहित अन्य पदों के लिए होने वाली परीक्षाओं का पूरा ब्यौरा दिया गया है।
BPSC ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और इंटरव्यू का पूरा एग्जाम कैलेंडर जारी किया।
BPSC Exam Calendar 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और इंटरव्यू का पूरा एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी इस वार्षिक शेड्यूल के बाद अभ्यर्थी अब अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से प्लान कर सकेंगे।
बीपीएससी द्वारा जारी BPSC Exam Calendar 2026 में कई अहम भर्तियों की परीक्षा तिथियां शामिल की गई हैं। इसमें 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा, APO, ऑडिटर, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर सहित अन्य पदों के लिए होने वाली परीक्षाओं का पूरा ब्यौरा दिया गया है।
किन भर्तियों का शेड्यूल हुआ जारी?
एग्जाम कैलेंडर में प्रत्येक भर्ती के साथ पद का नाम, प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains) की संभावित तिथियों की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक कैलेंडर के आधार पर यह देख सकते हैं कि किस भर्ती की परीक्षा किस महीने में आयोजित होगी।
TRE 4.0 को लेकर निराशा
हालांकि, बिहार में अगली शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को इस कैलेंडर से झटका लगा है। BPSC TRE 4.0 को लेकर आयोग ने अभी कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। कैलेंडर में शिक्षक भर्ती से जुड़ी किसी नई परीक्षा तिथि का उल्लेख नहीं है।
आयोग के अनुसार, TRE 4.0 भर्ती के लिए अभी तक राज्य सरकार की ओर से अधियाचना प्राप्त नहीं हुई है, इसी कारण इसे एग्जाम कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया।
उम्मीदवारों के लिए सलाह
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जारी BPSC Exam Calendar 2026 को ध्यान से देखें और अपनी रणनीति उसी अनुसार बनाएं। साथ ही शिक्षक भर्ती से जुड़े अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।