RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए इन स्टेप्स से स्वयं भरें फॉर्म, 10वीं पास कर सकते हैं Apply

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी (लेवल-1) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Updated On 2026-02-02 12:21:00 IST

RRB Group D Vacancy 2026

RRB Group D Vacancy 2026 रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी (लेवल-1) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन मोड में ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 है, जबकि फीस जमा कर फॉर्म को फाइनल सबमिट करने की लास्ट डेट 4 मार्च 2026 तय की गई है।

स्वयं भर सकते हैं RRB Group D का फॉर्म

अभ्यर्थियों को इस भर्ती के लिए फॉर्म भरवाने के लिए किसी साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार खुद ही आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, जिससे अतिरिक्त शुल्क देने से भी बचा जा सकता है। नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके आप घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।

RRB Group D Application Form ऐसे भरें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Latest Updates सेक्शन में दिए गए Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • आधार कार्ड या रेलवे अकाउंट लॉगिन डिटेल से साइन इन करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Tags:    

Similar News