MP News Live Today 8 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें
MP News Live: मध्य प्रदेश की शुक्रवार (8 अगस्त) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।
मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।
MP News 8 August 2025 ताज़ा अपडेट्स
भोपाल: रक्षाबंधन के त्योहार पर भोपाल मंडल की ट्रेनों में भारी भीड़। यात्रियों की सुविधा के लिए दो त्योहारी स्पेशल ट्रेनें संचालित। आज रानी कमलापति से रीवा के लिए रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन (01661) शाम 7:35 बजे रवाना होगी। ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना स्टेशनों पर रुकेगी।
भोपाल: रक्षाबंधन के चलते कल शहर के बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। लोडिंग, ऑटो और कार की नो एंट्री लागू होगी। 8 स्थानों पर अस्थाई पार्किंग बनाई गई है। बढ़ती भीड़ के चलते प्रमुख बाजारों के मार्ग डायवर्ट किए गए। पुलिस ने नागरिकों से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
भोपाल: 'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' नियम के उल्लंघन पर होशंगाबाद रोड स्थित दो पेट्रोल पंप, मेसर्स महादेव फ्यूल्स नायरा और मेसर्स एसएस एनर्जी (IOCL), सील किए गए। सीसीटीवी फुटेज जांच में एक पंप पर 5 घंटे में 60 बाइक को बिना हेलमेट पेट्रोल देते पाया गया। खाद्य विभाग ने कार्रवाई की।
मिलावटखोरों पर शिकंजा, भोपाल में 6 जगह सैम्पलिंग
भोपाल: त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने की मुहिम तेज की। भोपाल के प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडारों से दूध से बनी मिठाइयों, मावा और पनीर के नमूने लिए गए। गोविंदपुरा, शाहजहांनाबाद और करोंद सहित 6 स्थानों पर छापेमारी की गई। नमूने जांच के लिए भोपाल लैब भेजे गए, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
भोपाल: मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, पिछले 7 दिनों से बारिश थमी। अगस्त के दूसरे सप्ताह में तेज बारिश की संभावना, लेकिन अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट नहीं। बारिश न होने से तापमान लगातार बढ़ रहा है।
भोपाल: मध्यप्रदेश शासन ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रदेश के विकास कार्यों की निगरानी हेतु 10 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को संभागीय प्रभारी नियुक्त किया। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश कुमार राजोरा (उज्जैन), अशोक वर्णवाल (ग्वालियर), मनु श्रीवास्तव (चंबल), संजय दुबे (जबलपुर), नीरज मण्डलोई (नर्मदापुरम), अनुपम राजन (इंदौर), संजय कुमार शुक्ल (भोपाल), रश्मि अरुण शमी (रीवा), दीपाली रस्तोगी (सागर), और शिवशेखर शुक्ला (शहडोल) को प्रभारी बनाया गया है।
भोपाल में रिटायर्ड IAS के बेटे सौरभ भार्गव ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। सुसाइड नोट में लिखा कि एक महिला को दुकान किराए पर दी, जो न किराया दे रही है, न दुकान खाली कर रही। सौरभ शराब के आदी थे। गोविंदपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।