ट्रेनों में बढ़ी भीड़, भोपाल से 2 रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनें
भोपाल: रक्षाबंधन के त्योहार पर भोपाल मंडल की ट्रेनों में भारी भीड़। यात्रियों की सुविधा के लिए दो त्योहारी स्पेशल ट्रेनें संचालित। आज रानी कमलापति से रीवा के लिए रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन (01661) शाम 7:35 बजे रवाना होगी। ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना स्टेशनों पर रुकेगी।
Update: 2025-08-08 09:35 GMT