MP News Live Today 28 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें
MP News Live: मध्य प्रदेश की गुरुवार (28 अगस्त) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।
मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।
MP News Live Today 28 August 2025 : मध्य प्रदेश में गुरुवार (28 अगस्त) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 28 August 2025 ताज़ा अपडेट्स
मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जैन के दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और सतत प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में आने वाले समय में मध्यप्रदेश और अधिक सशक्त एवं विकसित होगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ढाबा रोड स्थित उज्जैन की सुप्रसिद्ध श्री सांवरिया कचौरी भंडार पर कारकेड रुकवाकर कचौरी खाई और उसकी सराहना की। साथ ही संबंधित दुकानदार से चर्चा भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप प्रदेश के सभी नागरिक लोकल उत्पादों को प्राथमिकता देकर प्रोत्साहन दें।
भोपाल। गिग एवं प्लेटफार्म श्रमिकों व अन्य असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए ई-श्रम पोर्टल www.eshram.gov.in पर अपने मोबाइल अथवा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिए संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। नि:शुल्क पंजीयन के लिए आधार नंबर, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर और आईएफएससी कोड सहित बैंक खाता नंबर जरूरी है। श्रम विभाग द्वारा इस संबंध में व्यापक अभियान शुरू किया गया है। पंजीयन प्रक्रिया 5 सितंबर तक चलेगी।
पंजीयन प्रक्रिया के तहत www.eshram.gov.in पर ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन पर क्लिक कर उपरोक्तानुसार समस्त जानकारी तथा चाही गई अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरे जाने पर ई-श्रम कार्ड का प्रिंट प्राप्त होगा, जो आजीवन सम्पूर्ण भारत में मान्य होगा। पंजीयन से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा समस्या के निदान के लिए 0731-2432822 पर संपर्क किया जा सकता है।