MP News Live Today 28 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।
MP News Live Today 28 August 2025 : मध्य प्रदेश में गुरुवार (28 अगस्त) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 28 August 2025 ताज़ा अपडेट्स
Live Updates
- 28 Aug 2025 8:17 PM
मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा
मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जैन के दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और सतत प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में आने वाले समय में मध्यप्रदेश और अधिक सशक्त एवं विकसित होगा।
मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन जी, आपको कार्यकाल के एक वर्ष बढ़ाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 28, 2025
आपके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और सतत् प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करे, मेरी मंगलकामनाएं। pic.twitter.com/oMjpLNIMsw - 28 Aug 2025 8:04 AM
उज्जैन: CM मोहन यादव ने सांवरिया कचोरी का लिया स्वाद
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ढाबा रोड स्थित उज्जैन की सुप्रसिद्ध श्री सांवरिया कचौरी भंडार पर कारकेड रुकवाकर कचौरी खाई और उसकी सराहना की। साथ ही संबंधित दुकानदार से चर्चा भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप प्रदेश के सभी नागरिक लोकल उत्पादों को प्राथमिकता देकर प्रोत्साहन दें।
- 28 Aug 2025 8:02 AM
ई-श्रम पोर्टल पर 5 सितम्बर तक करा लें पंजीयन
भोपाल। गिग एवं प्लेटफार्म श्रमिकों व अन्य असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए ई-श्रम पोर्टल www.eshram.gov.in पर अपने मोबाइल अथवा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिए संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। नि:शुल्क पंजीयन के लिए आधार नंबर, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर और आईएफएससी कोड सहित बैंक खाता नंबर जरूरी है। श्रम विभाग द्वारा इस संबंध में व्यापक अभियान शुरू किया गया है। पंजीयन प्रक्रिया 5 सितंबर तक चलेगी।
पंजीयन प्रक्रिया के तहत www.eshram.gov.in पर ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन पर क्लिक कर उपरोक्तानुसार समस्त जानकारी तथा चाही गई अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरे जाने पर ई-श्रम कार्ड का प्रिंट प्राप्त होगा, जो आजीवन सम्पूर्ण भारत में मान्य होगा। पंजीयन से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा समस्या के निदान के लिए 0731-2432822 पर संपर्क किया जा सकता है।
