भोपाल मेट्रो में पहले सप्ताह फ्री यात्रा का मौका: 13 दिसंबर को पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे लोकार्पण, प्रशासन तैयारियों में जुटा
भोपाल मेट्रो को सीएमआरएस से मिली एनओसी, 13 दिसंबर को संभावित लोकार्पण। पहले सप्ताह फ्री यात्रा, उसके बाद किराया 20 से 50 रुपये। जानें पूरी अपडेट, रूट, टाइमिंग और किराया विवरण।
एमएम सिद्भीकी,भोपाल। भोपाल मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर राजस्व परिचालन के लिए अब पूरी तरह तैयार है। भोपाल मेट्रो को सीएमआरएस से एनओसी मिल गई है। इसके लिए 13 दिसंबर तारीख तय की गई है। भोपाल मेट्रो के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। इंदौर की तर्ज पर भोपाल में भी पीएम वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर मेट्रो का लोकार्पण करेंगे। भोपाल में भी इंदौर की तर्ज पर किराया रहेगा। कम से कम 20 रुपए और अधिकतम 50 रुपए किराया रहेगा।
एमपी मेट्रो ने गुरुवार को भोपाल मेट्रो का किराया घोषित कर दिया है। मेट्रो संचालन की अनुमति कमिश्नर आफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) से मिलने के बाद अब लोकार्पण की संभावित तारीख भी तय कर दी गई है। भोपाल मेट्रो के डीजीएम स्पेशल अरविंद सोनी ने बताया कि शासन को 13 दिसंबर का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन तारीख की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। तारीख मिलते ही औपचारिक उद्घाटन की घोषणा कर दी जाएगी।
सुभाष नगर से एम्स तक 7.5 किमी के इस कारिडोर पर मेट्रो की शुरुआत से भोपाल की यातायात व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है। शहर के लोगों को जाम से राहत मिलेगी और तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन का अनुभव मिलेगा। सीएमआरएस की मंजूरी के बाद उद्घाटन की तारीख का इंतजार कर रहा है। जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यालय से तारीख तय होगी, भोपाल मेट्रो का नया सफर शुरू होगा।
पहले सप्ताह यात्रियों के लिए फ्री यात्रा
भोपाल मेट्रो में पहले सप्ताह सभी यात्रियों को बिना टिकट फ्री सफर का मौका मिलेगा। इस दौरान बेस फेयर पर 100 फीसदी छूट लागू रहेगी। इसके बाद यात्रियों को किराए में विभिन्न चरणों में छूट दी जाएगी। चूंकि फिलहाल फेयर कमेटी का गठन नहीं हुआ है। इस कारण बेस फेयर में महिला, स्टूडेंट्स, सिनीयर सिटीजन के लिए स्कीम तय नहीं हुई है। मेट्रो के अधिकारी बताते हैं कि बेस फेयर इंदौर मेट्रो की तरह रखा जाएगा।
न्यूनतम 20 और अधिकतम 50 रुपए होगा किराया
एमपी मेट्रो ने फिलहाल 7.5 किमी के प्रायोरिटी कारिडोर के लिए किराया तय किया है। यह किराया संचालन शुरू होते ही लागू होगा। यह आरेंज लाइन कारिडोर के 30 स्टेशनों के लिए निर्धारित दरों का हिस्सा है, हालांकि शुरुआत में सिर्फ प्रायोरिटी कारिडोर पर ही सेवा उपलब्ध होगी।
हर 30 मिनट में मिलेगी मेट्रो, सुबह 8 से रात 8 तक सेवा
प्रायोरिटी कारिडोर पर मेट्रो सेवा सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
हर 30 मिनट में एक मेट्रो स्टेशन पर पहुंचेगी। सुभाष नगर से एम्स और एम्स से सुभाष नगर तक कुल 50 फेरे लगाए जाएंगे। दोनों दिशाओं में 25-25 फेरे चलेंगे।
लगातार ट्रायल रन जारी,
फिलहाल भोपाल मेट्रो का ट्रायल रन लगातार जारी है। इस ट्रायल को बिल्कुल वास्तविक परिस्थितियों जैसा बनाया गया है। स्टाफ टिकट खरीदता है। लगेज की जांच होती है। यात्री प्रतीक्षा करते हैं। मेट्रो आगमन के बाद या