Rewari crime news: दो बेटों ने मिलकर पहले की पिता की हत्या, फिर मनाया मातम, जांच के बाद गिरफ्तार
Rewari crime news: रेवाड़ी के संगवाड़ी गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, गांव में रहने वाले दो बेटों ने अपने पिता की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को कालका नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Rewari crime news
Rewari crime news: हरियाणा के रेवाड़ी के कालका नहर के पास 31 मई को एक शव बरामद हुआ। पुलिस जांच के दौरान उसी रास्ते पर खून के निशान भी पाए गए। पुलिस ने शव की पहचान लाल सिंह संगवाड़ी गांव के रूप में की थी, जिसके बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल छा गया था।
पुलिस को इस मामले की सूचना मृतक के भाई द्वारा मिली थी। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। हाल ही में पुलिस ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बातया है कि लाल सिंह की हत्या उसके ही बेटों ने की है।
पुलिस ने बताया कि जो बेटे पिता की मृत्यु के बाद उसकी मौत का मातमा माना रहे थे, वही दोनों बेटे अपने पिता की मौत के जिम्मेदार हैं। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान मृतक लाल सिंह के बेटे मोहित और साथी पवन के रूप में हुई है।
मृतक लाल सिंह का बेटा पवन कुशवाह मूल रूप से मथुरा का निवासी है, जो वर्तमान में बनीपुर चौक के पास किराये के मकान में रहता है। हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और एक दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने जांच कर बताया कि दोनों बेटों ने अपने तीसरे साथी पवन खुशवाह के साथ मिलकर अपने पिता की मौत को अंजाम दिया था।
आरोपी बेटों ने अपने पिता के सिर पर लोहे की मुसली (सलाईनुमा हथियार) से वार कर हत्या की थी, उसके बाद पिता के शव को बाइक पर रखकर कालका नहर के पास फेंक दिया था।
इस मामले में शामिल तीसरा आरोपी लाल सिंह का बेटा रोहित है, जो पहले से ही आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायिक हिरासत में है। इस मामले में पुलिस रोहित से भी पूछताछ करेगी। वहीं पुलिस पूछताछ में मोहित ने बताया कि पारिवारिक जमीन के विवाद में उसने अपने भाई रोहित और साथी पवन कुशवाह के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या को अंजाम दिया था।