हरियाणा के नजदीक बेस्ट हिल स्टेशन: बच्चों के साथ बनाए यहां जाने का प्लान, प्रकृति के बीच मिलेगा जन्नत जैसा आनंद

Best Hill Station Near Haryana: हरियाणा के लोग गर्मी से काफी परेशान हैं ऐसे में गई लोग ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी किसी पास के हिल स्टेशन पर जाना चाहते है, तो कुछ ही घंटों में आप आपने घर से इन जगहों पर पहुंच सकते हैं।

Updated On 2024-05-31 15:17:00 IST
हरियाणा के नजदीक बेस्ट हिल स्टेशन।

Best Hill Station Near Haryana: हरियाणा में इस समय लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे है, जिसके चलते  सरकार के स्कूलों की छुट्टियां भी कर दी है। इस बीच अगर आप तपती गर्मी से राहत पाना चाहते हैं, तो आप हरियाणा के पास स्थित हिल स्टेशनों पर जाकर जन्नत जैसा आनंद ले सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताने वाले हैं, जहां जाते ही आप यकीनन इस तपती गर्मी को भूल जाएंगे। आप इन जगहों पर हरियाणा से कुछ ही घंटों  में पहुंच सकते हैं।

कसौली हिल स्टेशन (हिमाचल)

कसौली हिल स्टेशन

अगर आप हरियाणा में रहते हैं और प्राकृतिक सुंदरता का मजा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए कसौली एक बढ़िया विकल्प है। यह जगह सिर्फ घुमने के लिए ही नहीं बल्कि आपके स्वास्थ के लिए भी लाभदायक है। यह जगह टॉप हिल स्टेशनों में से एक है और परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट है। आप यहां की समृद्ध वनस्पतियों और जीवों के साथ प्रकृति की सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं।

कहा जा है कि कसौली को अंग्रेजों ने ढूंढा था, जो कि शिमला और कालका के नजदीक स्थित है। आप यहां पर सुंदर सूर्यास्त और घास के मैदानों का भी पूरा मजा उठा सकते हैं। यहां पर आप हवाई, सड़क और ट्रेन के माध्यम से कुछ ही घंटों में पहुंच सकते हैं। आप यहां के गिल्बर्ट ट्रेल, तिब्बती बाजार, लवर्स लेन, क्राइस्ट चर्च, सनसेट पॉइंट और मंकी पॉइंट जगहों पर जा सकते हैं।

चैल हिल स्टेशन

चैल हिमाचल के सोलन जिले में स्थित है और उन लोगों के लिए एक बेहतर  जगह है, जो शांति से कुछ पल बिताना चाहते हैं। इसके अलावा
यह जगह न केवल अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है, बल्कि अपने समृद्ध इतिहास के लिए भी प्रसिद्ध है।

चैल शिवालिक पहाड़ियों के सामने स्थित है और इसलिए अपने मनोरम नजारों, ताजा हवा और दुनिया के सबसे ऊंचे क्रिकेट मैदान के लिए फेमस है। यहां पर भी आप कई वैकल्पिक साधनों द्वारा पहुंच सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए आपको चैल पैलेस, साधुपुल, चैल वन्यजीव अभयारण्य, काली का टिब्बा, सिद्ध बाबा मंदिर आदि कई जगह मिल जाएंगे।  

परमाणु हिल स्टेशन (हिमाचल)

परमाणु हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पहुंचने में  लगभग 1 घंटे का समय लग जाता है। इसके अलावा यहां तक आप काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। बता दें कि परवाणु में देखने के लिए वैसे तो काफी कुछ है, लेकिन यहां अधिकतर केबल कार का मजा लेने आते है और अगर आप यहां जाएं तो एक बार इसका मजा जरूर लें। इसके अलावा, यहां बाइकिंग ट्रेल्स भी हैं जो रोमांच चाहने वालों के लिए  एक बढ़िया विकल्प है।

Also Read: हरियाणा की 5 जगहों पर बिताएं छुट्टियां, फैमिली के साथ गुजरेगा क्वालिटी टाइम, यादगार बनेगी ट्रिप

मोरनी हिल्स

मोरनी हिल्स

मोरनी हिल्स हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो पंचकुला जिले के पास में स्थित है। यह जगह राज्य के लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां पर दिल्ली के लोग भी घूमने-फिरने के लिए आते हैं। यह हिल स्टेशन  पंचकूला से 35 किमी की दूरी पर है। यह जगह अपने पड़ोसी स्थानों जैसे पंचकूला और चंडीगढ़ की तुलना में काफी ठंडी रहती है। यहां आप   टिक्कर ताल, मोरनी किला, ठाकुरद्वारा मंदिर, करोह पीक, आदि जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। 

Similar News