Haryana Weather Today: हरियाणा के 12 जिलों में कोल्ड डे का ऑरेंज और येलो अलर्ट, 5°C तक दर्ज किया जा सकता है तापमान

हरियाणा में पिछले कई दिनों से कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी घने से घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Updated On 2025-01-18 09:10:00 IST
हरियाणा में सुबह से चल रही ठंडी हवाएं।

Haryana Weather Today: हरियाणा में पिछले तीन दिनों से कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश के जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। हालांकि, 19 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में अगले हफ्ते बारिश की संभावना बनी हुई है। जिससे कोहरे से थोड़ी राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कि 18 जनवरी को आपके जिले में कैसा मौसम रहने वाला है।

दरअसल, आईएमडी चंडीगढ़ ने प्रदेश के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, पानीपत और सोनीपत शामिल है। इसके अलावा हिसार और जींद में घने कोहरे और कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, झज्जर में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। जबकि, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी और चरखीददारी में घने कोहरे और कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि प्रदेश के आज 12 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट है।

ये भी पढ़ें-Aaj Ka Mausam: 6 राज्यों में कोहरे का अलर्ट, दिल्ली में 100 से ज्यादा फ्लाइटें लेट, MP के ग्वालियर में आठवीं तक स्कूल बंद

जिला मौसम विभाग का अलर्ट
चंडीगढ़ (राजधानी) घने कोहरे का येलो अलर्ट
पंचकूला घने कोहरे का येलो अलर्ट
अंबाला घने कोहरे का येलो अलर्ट
यमुनानगर घने कोहरे का येलो अलर्ट
कुरुक्षेत्र घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
कैथल घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
करनाल घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
महेंद्रगढ़ घना कोहरा और ठंडा दिन
रेवाड़ी घना कोहरा और ठंडा दिन
झज्जर घना कोहरा
गुरुग्राम घना कोहरा और ठंडा दिन
मेवात घना कोहरा और ठंडा दिन
पलवल घना कोहरा और ठंडा दिन
फरीदाबाद घना कोहरा और ठंडा दिन
रोहतक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
सोनीपत  घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
पानीपत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
सिरसा घना कोहरा और ठंडा दिन
फतेहाबाद घना कोहरा और ठंडा दिन
हिसार घना कोहरा और ठंडा दिन
जींद घना कोहरा और ठंडा दिन
भिवानी घना कोहरा और ठंडा दिन
चरखीदादरी घना कोहरा और ठंडा दिन

 

हरियाणा में दो दिनों तक छाएं रहेंगे बादल

प्रदेश में अगले हफ्ते दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते 21 और 22 जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रदेश के आज के तापमान की बात करें तो आज का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

ये भी पढ़ें-Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही कड़ाके की सर्दी, मौसम विभाग ने जारी किया घने कोहरे का येलो अलर्ट

Similar News