haribhoomi hindi news
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को भी घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आज यानी 18 जनवरी को मौसम कैसा रहने वाला है।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने तेज बर्फीली हवाओं का अलर्ट जारी किया है। IMD का कहना है कि राजधानी में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इन हवाओं से तापमान में भारी गिरावट होगी और सर्दी का असर और बढ़ेगा। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जारी: महिलाओं, गरीबों, बुजुर्गों और झुग्गीवासियों के लिए कई बड़े ऐलान, जानें किसे क्या मिलेगा?

दरअसल, मौसम विभाग ने शनिवार को भी राजधानी के कई हिस्सों में घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। जिसके चलते आज के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सुबह, शाम और रात में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसकी वजह से विजिबिलिटी कम रहेगी और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। दिन में 10 बजे के बाद हल्की धूप निकलने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें- भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में अगले हफ्ते होगी बारिश

वहीं मौसम विभाग ने अगले हफ्ते दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ अब 21 जनवरी की रात से एक्टिव होगा। जिसके चलते 22 और 23 जनवरी को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश देखने को मिल सकती है। यह बारिश दो दिनों तक लगातार जारी रहेगी। इससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। 

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 19 डिग्री सेल्सियस  07 डिग्री सेल्सियस
नोएडा 17 डिग्री सेल्सियस  09 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद 17 डिग्री सेल्सियस  09 डिग्री सेल्सियस
गुरुग्राम 16 डिग्री सेल्सियस  09 डिग्री सेल्सियस

 

7