Farmers Tractor March: करनाल समेत इन शहरों में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान

Haryana Farmers Tractor March: आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आज हरियाणा के किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला।

Updated On 2024-01-26 18:45:00 IST
हरियाणा में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च।

Haryana Farmers Tractor March: गणतंत्र दिवस के मौके पर आज देशभर में समारोह मनाया गया है। वहीं, दूसरी ओर हरियाणा के करनाल में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर विरोध स्वरूप ट्रैक्टर परेड निकाली। इस परेड में सैकड़ों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। इसके बाद शहर की मुख्य सड़कों से होते हुए जिला सचिवालय पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारी को मांग पत्र सौंपा। ट्रैक्टर परेड के दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। जिसे गणतंत्र दिवस के दिन कोई भी अशोभनीय घटना न हो।

इन मांगों को लेकर किसानोें ने निकाली ट्रैक्टर परेड

जानकारी के मुताबिक यह ट्रैक्टर परेड संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर निकाला गया। इसकी जानकारी भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने दी। उन्होंने परेड के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार आज तक न तो MSP पर खरीद गारंटी का कानून बना पाई है, और न ही किसान आंदोलन से जुड़े मुकदमों को वापस लिया है। लखीमपुर कांड में भी सरकार न्याय नहीं कर सकी है। इसके अलावा किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा भी नहीं मिला और न ही बिजली बिल व पराली का समाधान किया गया। किसानों को जबरदस्ती नैनो यूरिया दिया जा रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर ट्रैक्टर परेड निकाली गई है।

ये भी पढ़ें:- गणतंत्र दिवस पर प्रशासन की अग्निपरीक्षा: किसान निकालेंगे ट्रैक्टर परेड, शहर में बन सकती है अव्यवस्था

हिसार में भी किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हिसार में भी किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। यह मार्च पक्का मोर्चा के धरना स्थल से शुरू और बाईपास पर जाकर खत्म हुआ। यह फसलों के बीमा क्लेम की राशि के लिए रोष प्रदर्शन किया गया। बता दें कि हिसार के लघु सचिवालय के गेट पर किसान 24 दिन से धरना दे रहे हैं। इसमें किसान मजदूर साथियों ने सैकड़ों की संख्या में हिस्सा लिया और अपनी मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया। हिसार के किसान नेताओं ने मीडिया से कहा कि जब तक हमारी सभी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। हालांकि आज का ट्रैक्टर मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया।

अंबाला में भी किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च 

वहीं, अंबाला में भी भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के आह्वान पर किसानों ने आज मटहेड़ी शेखा से पंजोखरा साहिब तक ट्रैक्टर मार्च निकाला। इस मार्च में किसान भारी संख्या में ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए। किसान पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा पहुंच कर अपने दिल्ली कूच को लेकर अरदास की। बताते चलें कि किसान 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे।

Tags:    

Similar News