नारनौल में दिल्ली पुलिस का SI गिरफ्तार: बेटे के ससुराल वालों से मांगा 25 लाख दहेज, कोर्ट में हुई पेशी

Mahendragarh Dowry Case: महेंद्रगढ़ के नारनौल में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर को दहेज लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आज कोर्ट में पेशी भी हुई है।

Updated On 2024-11-23 18:55:00 IST
दहेज लेने के मामले में दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार।

Mahendragarh Dowry Case: महेंद्रगढ़ के नारनौल में पुलिस ने दहेज के मामले में  HCS अधिकारी के पिता को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी के पिता पर आरोप लगाया गया है कि उसने बेटे की सगाई करने के बाद लड़की वालों से 50 लाख रुपए की मांग की है। लड़की वालों ने जब व्यक्ति को पैसे देने से मना कर दिया तो उसने रिश्ता तोड़ दिया। लड़की वालों का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी  है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यरत हैं। अशोक कुमार का बेटा करण सिंह बागोरिया फरीदाबाद नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर के पद पर काम करता है। पुलिस को दी गई शिकायत में नारनौल की रहने वाली महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी की सगाई 29 सितंबर 2023 को अशोक कुमार बेटे करण सिंह बागोरिया से की थी। चाहिए। जिसके बाद आरोपी ने लड़की वालों से 50 लाख रुपए की डिमांड कर डाली। लड़की वालों ने 25 लाख रुपए दे दिए। करण सिंह बागोरिया जब HCS अधिकारी बन गया।

Also Read: मिसाल, हरियाणा में आर्मी कैप्टन ने बिना दहेज के की शादी, शगुन में लिया सिर्फ एक रुपया, असिस्टेंट प्रोफेसर संग लिए फेरे

लड़की वालों को डराया धमकाया

महिला का कहना है कि इसके बाद अशोक कुमार ने SDM पोस्ट का हवाला देकर उनसे फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपए भी मांगे। लड़की वालों ने अशोक कुमार को पैसे देने से मना कर दिया। आरोपी ने लड़की वालों को धमकी दी कि वह दिल्ली पुलिस में है, उनको झूठे केस में फंसा देगा। इसके बाद उनके साथ रिश्ता तोड़ दिया। लड़की वालों ने जब दिए गए पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से भी मना कर दिया।

नारनौल के DSP हरदीप सिंह का कहना है कि आज यानी 23 नवंबर  दिल्ली पुलिस के SI को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने कहा है कि आरोपी को एक दिन की रिमांड पर रखा जाएगा। रिमांड के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: नारनौल में पिता का सराहनीय कदम,11 पौधे दान कर बेटी को किया विदा, दूल्हा बोला- दहेज प्रथा समाज के लिए बीमारी

Similar News