SPO Died: कुरुक्षेत्र में जेल के बाहर तैनात SPO की मौत! क्या खुद की सर्विस राइफल से लगी गोली?
SPO Died in Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में गोली लगने से SPO की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कुरुक्षेत्र में गोली लगने से SPO की मौत। (प्रतीकात्मत तस्वीर)
SPO Died in Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में आज बड़ा हादसा हो गया, यहां पर एक SPO (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) की गोली लगने से मौत हो गई। हादसे के वक्त SPO जेल के बाहर ड्यूटी पर तैनात थे और उनकी राइफस से अचानक गोली चल गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
इस हादसे से जेल परिसर में हड़कंप मच गया। मामले के बारे में पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि गोली लगने की वजह का अब तक पता नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
2017 में हुई थी पोस्टिंग
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 50 साल के जयभगवान के तौर पर हुई है। जयभगवान कैथल के सौंगल गांव के रहने वाले थे। जयभगवान की साल 2017 में पुलिस फोर्स में बतौर SPO (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) पोस्टिंग हुई थी। मौजूदा समय में पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र में उनकी ड्यूटी लगी हुई थी।
गर्दन पर लगी गोली
आज सुबह करीब 10 बजे SPO जयभगवान कैदियों की कोर्ट में पेशी के लिए जिला जेल के बाहर ड्यूटी पर थे। जयभगवान बेंच बैठे थे और कैदियों के आने का इंतजार कर रहे थे। अचानक उनकी राइफल से गोली चल गई, जो उनकी गर्दन पर जा लगी। लहूलुहान अवस्था में जयभगवान मौके पर गिर गए।