कुरुक्षेत्र में स्वच्छता अभियान की शुरुआत: सीएम नायब सिंह सैनी ने लगाई झाड़ू, बोले- श्री कृष्ण ने दिया था मानवता का संदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कुरुक्षेत्र में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। सीएम सैनी ने लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया।

Updated On 2024-11-27 12:41:00 IST
कुरुक्षेत्र में सीएम सैनी ने स्वच्छता अभियान की शुरूआत की।

Swachchhata Abhiyaan: कुरुक्षेत्र में आज यानी बुधवार को सीएम नायब सिंह सैनी ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया है। सीएम सैनी ने झाड़ू लगाकर लोगों को अपने-आस पास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया है। सीएम सैनी ने स्वच्छता महाअभियान को लेकर लोगों को शपथ भी दिलाई है। इस दौरान सैनी के साथ पूर्व मंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे। 

दरअसल, सीएम सैनी ने आज सुबह कुरुक्षेत्र में शेख चिल्ली मकबरे से स्वच्छता अभियान का आगाज किया है। दरअसल. अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर कुरुक्षेत्र में सीएम सैनी ने झाड़ू लगाकर श्रमदान किया है। इस अवसर पर सीएम सैनी ने कहा कि गीता की इस धरती से हजारों साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने हजारों साल पहले लोगों को अमर संदेश दिया था। 

सीएम सैनी कहा कि धर्मनगरी में दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां आते हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी धर्मनगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें। यहां आने वाले लोगों को गीता के साथ स्वच्छता का भी संदेश मिले।

Also Read: सीएम सैनी का हिसार दौरा, सेठ छाजू राम की जयंती पर जाट शिक्षण संस्थान कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, ये मंत्री भी रहेंगे साथ

धर्मनगरी 18 क्षेत्रों में विभाजित

सीएम सैनी ने यह भी कहा कि जिस तरह महाभारत के 18 अध्याय हैं, ठीक उसी तरह कुरुक्षेत्र शहर को भी 18 क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। शहर के सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और अन्य संस्थानों ने भी इसमें भाग लिया है। सीएम सैनी ने कहा कि यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि हम इस धरती पर रहते हैं। 

Also Read: कुरुक्षेत्र का अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव, चंडीगढ़ में सीएम सैनी ने की घोषणा, बोले- 18 दिन तक चलेगा कार्यक्रम

Similar News