कुरुक्षेत्र में एनकांटर: दो बदमाशों के पांव में लगी गोली, तीसरे ने भी कर दिया सरेंडर
कुरुक्षेत्र में पुलिस ने दो बदमाशों का एनकांउटर किया। एनकाउंटर में दो बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि तीसरे ने खुद ही सरेंडर कर दिया। बदमाशों ने पहले पुलिस पर फायरिंग की।
एनकाउंटर के बाद मौके पर पड़ी बाइक व अस्पताल में उपचाराधीन बदमाश।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को हाइवे पर झिरबड़ी गांव के पास पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। तीनों बदमाश वारदात को अंजाम देने के लिए बिना नंबर की बाइक पर घूम रहे थे। पुलिस से घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पांव में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जिससे डरकर तीसरे बदमाश ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे बदमाश
जानकारी के अनुसार सूचना के बाद पुलिस दिल्ली चंडीगढ़ हाइवे पर पहुंची। हाइवे पर झिरबड़ी गांव के पास बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को सामने देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी और चार राउंड फायरिंग की। पुलिस कर्मियों ने किसी प्रकार खुद को बचाया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन राउंड फायरिंग की। पांव में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। गोली लगने से अपने दो साथियों के घायल होने से घबराकर तीसरे बदमाश ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
दो कुरुक्षेत्र और दिल्ली का रहने वाला
बताया जाता है कि पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल तीन बदमाशों में से एक दिल्ली व दो कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए बदमाशों का अपराधी रिकार्ड खंगाल रही है। गोली लगने से घायल हुए बदमाशों में साहिल 24 निवासी धर्मपुर दिल्ली और नितिन निवासी रेलवे कॉलोनी कुरुक्षेत्र शामिल है। जबकि उनका तीसरा साथी अनमोल NIT गेट कुरुक्षेत्र के पास का रहने वाला है। CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि पुलिस को बिना नंबर की बाइक पर सवार बदमाशों के वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूमने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने जब आरोपियों को सरेंडर करने के लिए कहा तो पुलिस टीम पर फायरिंग की दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए तथा तीसरे ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से बाइक व बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने बगैर नंबर की बाइक, देसी कट्टा 315 और एक पिस्टल व कारतूस बरामद किए।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।