कुरुक्षेत्र का अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव: चंडीगढ़ में सीएम सैनी ने की घोषणा, बोले- 18 दिन तक चलेगा कार्यक्रम

International Gita Jayanti Festival
X
सीएम सैनी ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की घोषणा की।
International Gita Jayanti Festival: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दैरान अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की घोषणा की है। सैनी ने कहा कि आज ये महोत्सव देश सहित विदेश में भी काफी चर्चित हो रहा है।

International Gita Jayanti Festival: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता की है। प्रेस वार्ता में सीएम सैनी के साथ ओडिशा के कैबिनेट मंत्री सूर्यवंशी सूरज और तंजानिया की हाई कमिश्नर अनीशा और स्वामी ज्ञानानंद भी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के दौरान सीएम सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक होगा। इस महोत्सव में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस महोत्सव की देश सहित विदेश में भी चर्चा है। सीएम सैनी ने कहा कि यह महोत्सव 18 दिन तक चलेगा। महोत्सव की शुरुआत 2016 से हो गई थी। सीएम सैनी ने कहा कि इस उत्सव में लाखों की संख्या में देश- विदेश से श्रद्धालु शामिल होते हैं। पिछले साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में 45 से 50 लाख लोगों ने 18 अलग-अलग दिनों में हिस्सेदारी की है।

श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया- सीएम सैनी

कुरूक्षेत्र के बारे में सीएम सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र 48 कोस में फैला हुआ है। कुरुक्षेत्र की भूमि पर 182 महाभारत कालीन तीर्थ हैं। सैनी ने कहा कि करीब 5162 साल पहले भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश सर्व मानव जाति के लिए दिया है, ज्ञान का संदेश भगवान श्री कृष्ण ने दिया है।

Also Read: लापता हुईं विनेश फोगाट, वायरल पोस्टर में किया जा रहा दावा, जानें क्या है पूरा मामला

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती का कार्यक्रम सबसे पहले साल 2019 में मॉरीशस में हुआ था, इसके साथ ही लंदन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका और इंग्लैंड में भी यह कार्यक्रम किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि गीता का संदेश पूरी दुनिया में जाना चाहिए।

सीएम सैनी ने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 7 से 23 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें तंजानिया के लोगों की भी भागीदारी होगी। सैनी ने कहा कि तंजानिया में भी गीता और श्रीमद्भागवत का आयोजन किया जाता है, वहां भी हिंदू मंदिर हैं। सैनी ने कहा कि कार्यक्रम में इस बार ओडिशा सहयोगी राज्य के रूप में शामिल होगा। 5 दिसंबर को ब्रह्म सरोवर पर पूजन से इस महोत्सव की विधिवत शुरुआत होगी।

Also Read: हरियाणा में जनवरी हो सकते हैं निकाय चुनाव, CM सैनी ने मंत्रियों और विधायकों को सौंपी ये जिम्मेदारी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story