हरियाणा के पशुपालकों के लिए जरूरी खबर: कुरुक्षेत्र में 9 से 11 मार्च के बीच नहीं लगेगी राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी, वजह 'आचार संहिता'

Animal Exhibition Postponed: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में इस साल 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया जाना था। लेकिन अब इस मेले के प्रोग्राम को रद्द कर दिया गया है। जानिए क्या है वजह...

Updated On 2025-03-02 14:55:00 IST
हरियाणा की राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी स्थगित।

Haryana Animal Exhibition Postponed: हरियाणा में निकाय चुनाव के चलते प्रदेश में आचार संहिता लागू की गई है। इसकी वजह से 41वीं राज्यस्तरीय पशुधन प्रदर्शनी को रद्द कर दिया गया है। बता दें कि यह प्रदर्शनी 9 से 11 मार्च तक कुरुक्षेत्र में आयोजित कराई जाने वाली थी। इसको लेकर महानिदेशक पशुपालन एवं डेयरी हरियाणा पंचकूला की ओर से पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में बताया गया कि आचार संहिता के चलते प्रदर्शनी को स्थगित किया गया जा रहा है।

कब आयोजित होगी प्रदर्शनी?

बता दें कि हर साल हरियाणा में राज्यस्तरीय पशुधन प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। इस साल कुरुक्षेत्र में प्रदर्शनी के लिए जगह और समय तय किया गया था। विभाग की ओर से तैयारियां हो चुकी थी और शेड्यूल भी बना लिया गया था, लेकिन आचार संहिता के चलते अब स्थगित कर दिया गया है। विभाग की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस प्रदर्शनी का आयोजन कब किया जाएगा। पत्र में साफ तौर पर बताया गया कि प्रदर्शनी कुरुक्षेत्र में ही आयोजित कराई जाएगी। इसके बारे में सभी अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि प्रदर्शनी जब भी आयोजित की जाएगी, उसी निर्धारित जगह पर ही होगी।

1500 पशुओं के भाग लेने का था लक्ष्य

इस साल कुरुक्षेत्र में 9 से 11 मार्च तक राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया जाना था, जिसमें 1500 उत्तम नस्ल के पशु व करीब 45 हजार पशुपालक, किसानों के पहुंचने की संभावना थी। इसके अलावा पशु प्रदर्शनी मेले के लिए रोजाना हरियाणा रोडवेज की 150 बसें लोगों को अलग-अलग जिलों से लेकर कुरुक्षेत्र पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। वहीं चरखी दादरी से प्रतिदिन हरियाणा रोडवेज की 5 बसें जानी थी। लेकिन अब आचार संहिता के चलते सारा प्रोग्राम रद्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: सर्वजातीय अठगामा खाप का फैसला : आठ गांवों में बंद करवाएंगे शराब के ठेके, डीजे बजाने पर भी लगाएंगे प्रतिबंध

Similar News