Shivraj Singh Chauhan: कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में शिवराज सिंह चौहान ने मटर का स्वाद चखा, बोले- हर किसान को प्राकृतिक खेती अपनाने की जरूरत

Shivraj Singh Chauhan
X
कुरुक्षेत्र में शिवराज सिंह चौहान।
Shivraj Singh Chauhan: कुरुक्षेत्र में आज कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुकुल के प्राकृतिक खेती फार्म का दौरा किया है। इस मौके पर उन्होंने प्राकृतिक खेती और केमिकल युक्त खेती के बीच फर्क के बारे में बताया।

Shivraj Singh Chauhan: कुरुक्षेत्र में आज 22 फरवरी शनिवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आए थे। कृषि मंत्री करीब 3 बजे गुरुकुल परिसर में पहुंचे थे। यहां पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका स्वागत किया था। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने गुरुकुल के प्राकृतिक खेती फार्म का भी जायजा लिया है। उन्होंने वहां पर प्राकृतिक रूप से तैयार की गई लहसुन की फसल को भी देखा था। उस दौरान शिवराज सिंह चौहान के साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद रहे

प्राकृतिक तरीके से तैयार फसलो का लिया जायजा

प्राकृतिक खेती फार्म पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्राकृतिक तरीके से तैयार की गई फसलों का जायजा लिया। फार्म पर गेहूं से लेकर लहसुन सहित हरा मटर, गाजर, आलू और दूसरी सब्जियों को उगाने के तरीके के बारे में पता किया है। उस दौरान शिवराज चौहान ने हरे मटर का स्वाद भी चखा। उन्होंने कहा कि केमिकल वाले मटर और प्राकृतिक खेती से उगाया गया मटर दोनों में काफी फर्क है। कृषि मंत्री ने कहा कि केमिकल वाले मटर की बजाय प्राकृतिक खेती से उगाया गया मटर खाने में ज्यादा स्वादिष्ट है।

Also Read: दिल्ली-अंबाला रेल कॉरिडोर बनेगा फोर लेन, 32 स्टेशनों का भी होगा विकास, जानिए पूरा प्लान

हर किसान अपनाए प्राकृतिक खेती- शिवराज सिंह चौहान

मीडिया से बात करते हुए शिवराज चौहान ने कहा कि प्राकृतिक खेती को अब केंद्र सरकार जन आंदोलन बनाएगी। उन्होंने कहा कि केमिकल युक्त खेती से छुटकारा पाना बहुत जरूरी है, ताकि हमारी हेल्थ को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचे। आज केमिकल युक्त खेती करने से हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोगों के पास रहने के लिए जमीन तक नहीं बचेगी। जमीन बंजर हो रही है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों का मानना है कि प्राकृतिक खेती में उत्पादन कम होता है। अगर सही तरीके से नेचुरल खेती की जाए तो ज्यादा उत्पादन मिलता है। कृषि मंत्री ने कहा कि आज हर किसान को प्राकृतिक खेती को अपनाने की जरूरत है।

Also Read: भगदड़ से बचने के लिए 10 जोड़ी रेल में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त डिब्बे, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story