Logo
कोरबा जिले के दीपका माइंस में शनिवार शाम अनलोड ट्रेलर वाहन में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

उमेश यादव- कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपका माइंस में शनिवार शाम एक अनलोड ट्रेलर वाहन में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित ट्रेलर वाहन अनलोड अवस्था में था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उक्त ट्रेलर बृजेश सिंह के डीओ में नियोजित था, जबकि वाहन का स्वामित्व प्रिंस पांडे का बताया जा रहा है।

ट्रेलर में कोयला नहीं था लोड
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और धू-धू कर जल रहे ट्रेलर में लगी आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि, ट्रेलर में कोयला लोड नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। इस संबंध में रोड सेल इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि, ट्रेलर में कोयला नहीं था। अचानक आग लगने की सूचना मिली थी, जिसे फायर वाहन की मदद से समय रहते बुझा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

5379487