करनाल में दिनदहाड़े फायरिंग: महिला सरपंच के ससुर को लगी गोली, बाइक पर आए थे तीन बदमाश

करनाल के बंबरेहड़ी गांव में महिला सरपंच के घर पर दिनदहाड़े फायरिंग की गई। इसमें उनके ससुर घायल हो गए हैं। बाइक पर तीन नकाबपोश ने इस घटना को अंजाम दिया।

Updated On 2024-11-01 16:40:00 IST
महिला सरपंच के घर पर फायरिंग

Karnal News: हरियाणा के करनाल में गांव बंबरेहड़ी की महिला सरपंच के घर पर दिनदहाड़े फायरिंग की खबर सामने आई है। तीन नकाबपोश बाइक पर आए थे। उन्होंने घर पर कई राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। इस फायरिंग में महिला सरपंच के ससुर को गोलियां लगी हैं। उन्हें करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।आशंका जताई जा रही है कि इस घटना को पुरानी रंजीश के चलते अंजाम दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, यह मामला शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे का है। गांव बंबरेहड़ी में अजय कुमार की पत्नी सविता गांव की सरपंच हैं। इस मामले में अजय का कहना है कि जिस समय ये घटना हुई, वो घर पर ही मौजूद थे। उनके पिता महेंद्र घर से गली में जा रहे थे। तभी तीन नकाबपोश बदमाश आए और फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने तीन राउंड फायरिंग की। इसमें से दो गोलियां उनके पिता के हाथों में लगीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

तीन नहीं छह बदमाश थे शामिल

पिता ने परिजनों को आवाज देकर छुपने के लिए कहा था। अजय का कहना है कि एक दिन पहले ही बदमाशों ने उनके घर की रेकी की थी और आज घटना को अंजाम दिया। फायरिंग करने के लिए छह लोग आए थे, जब पिता को लेकर अस्पताल जा रहे थे, तब छह बदमाशों को देखा गया। उन बदमाशों की कोशिश थी कि वे रास्ते में हमला कर सकें। 

पुरानी रंजिश के कारण हुआ हमला - बेटा अजय

अजय का कहना है कि ये पुरानी रंजिश के कारण हुआ है। जिन लोगों ने हमला कराया है, उनके बेटे की मौत हो गई थी, इसमें अजय का नाम दिया गया था। हालांकि, जब जांच की गई तो अजय की इंवॉल्वमेंट नहीं पाई गई। शायद बदमाशों के मन में ये वहम है, कि उनके बेटे की मौत में हमारा कोई रोल था। 

रंजिश नहीं शक के कारण हुआ हमला - भाई रामेश्वर 

वहीं घायल महेंद्र के भाई रामेश्वर ने इस मामले में बताया कि जिन लोगों ने घर पर फायरिंग की है, उनकी हमारे साथ कोई रंजिश नहीं थी। पंचायत के दौरान एक लड़के को धमकाया गया था। ऐसे में हमें शक है कि शायद उसने ही गुस्से में हमला कराया है। इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि महेंद्र के बाएं कंधे और बाजू में 2 गोलियां लगी हैं। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें: दिवाली पर बहू ने सास को उतारा मौत के घाट, फिर बच्चों को लेकर प्रेमी संग हुई फरार

Similar News