karnal News: सीएम सैनी ने जन आशीर्वाद रैली में किया जनता को संबोधित, कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला

Jan Ashirwad Rally: करनाल में आज 16 अगस्त शुक्रवार के दिन हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया है। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।

Updated On 2024-08-16 19:43:00 IST
करनाल में सीएम सैनी मेगा सब्जी एक्सपो में शामिल हुए।

Jan Ashirwad Rally: हरियाणा में विधानसभा चुनावों  की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 1 अक्टूबर को चुनाव होंगे और 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। इस दौरान पार्टी के तमाम नेता चुनावों की तैयारी में लगे हुए हैं। पार्टी का प्रचार करने के लिए जिलों में जनसभा और रैलियों का आयोजन भी किया जा रहा है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी आज यानी 16 अगस्त शुक्रवार के दिन करनाल जिले के इंद्री में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। बता दें कि इस रैली का आयोजन आज दोपहर 3 बजे इंद्री की नई अनाज मंडी में हुआ।  

'आगे भी मिलेगा जनसमर्थन'

इस रैली में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी और जिला पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र उड़ाना ने "जन आशीर्वाद रैली" को लेकर कहा कि करनाल में प्रशासन और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस रैली को लेकर जनता काफी उत्साहित है। प्रदेश की जनता ने हमेशा सीएम सैनी का साथ दिया है। आगे भी सीएम सैनी को जनता का समर्थन प्राप्त होगा।

सुरेंद्र उड़ाना ने कहा कि सीएम सैनी को इस रैली में जनता का आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त करने का अच्छा मौका मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद हमेशा से मुख्यमंत्री के साथ रहा है और आगे भी रहेगा।

जनता की समस्याओं पर फोकस होगा

जिला पार्षद ने यह भी कहा कि "जन आशीर्वाद रैली" के जरिए  मुख्यमंत्री का जनता तक पहुंचने और उनकी समस्याओं को सुनने का एक बेहतर प्रयास साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की विभिन्न  योजनाओं ने समाज के हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाया है। जिसकी वजह से हरियाणा आज नॉनस्टॉप हरियाणा के रूप में जाना जाता है।

पौधारोपण कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरे के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक दिवसीय पौधारोपण कार्यक्रम में भी शिरकत किया है। इस कार्यक्रम का आयोजन इंद्री ओल्ड डब्ल्यूजेसी पर हुआ। जहां पर मुख्यमंत्री ने पौधारोपण किया, जिसके जरिए उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिए। इस अभियान का उद्देश्य है कि हरियाणा के पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध बनाना है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम के जरिए जिले में 2.5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

सुरेंद्र उड़ाना ने यह भी कहा कि सीएम सैनी का राजनीतिक दृष्टिकोण के अलावा लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी देना और इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक करना भी है। यह राज्य के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Also Read: कुमारी शैलजा का बड़ा बयान,पार्टी में नेताओं के टकराव को लेकर बोलीं- यह सब कहानियां, हमारा लक्ष्य चुनाव जितना

कांग्रेस पर हमला बोला

सीएम नायब सिंह सैनी ने "जन आशीर्वाद रैली" को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सैनी ने कहा कि कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार था। जातिवादी समस्याएं भी देखने को मिलती थी। जिसकी वजह से युवाओं को नौकरियों में भेदभाव का सामना करना पड़ता था। उस समय नेता केवल गरीबों का हक मारने की जुगत में लगे रहते थे। सैनी ने कहा कि अगर इस बार भाजपा सत्ता में आती है तो वह जनता के हित में काम करेगी।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने जनता से हरियाणा में भाजपा को तीसरी बार सत्ता में लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने तेजी से काम किया है। कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से लोगों को जो समस्याएं झेलनी पड़ीं है। उसे भी खत्म करने का काम भाजपा ने किया है।

Similar News