अश्लीलता के खिलाफ युवक की मुहिम: 1500 किमी पैदल चलकर करनाल पहुंचा, लोगों को करेंगे जागरूक

Campaign Against Pornography on social Media: सोशल मीडिया पर बढ़ रहे अश्लील कंटेंट के खिलाफ बिहार के युवक ने पैदल यात्रा शुरू की है। यात्रा के जरिये युवक ने लोगों को अश्लील कंटेंट के प्रभावों के बारे में जागरुक करने का फैसला लिया है।

Updated On 2025-03-26 15:48:00 IST
सोशल मीडिया पर अश्लीलता के खिलाफ बिहार के युवक ने चलाई मुहिम।

Campaign Against Pornography on social Media: सोशल मीडिया पर इन दिनों अश्लील वीडियो और तस्वीरों की भरमार है। इस तरह की कंटेंट आज युवा पीढ़ी को गलत रास्ते पर ले जा रहे हैं। तेजी से बढ़ रही अश्लीलता को रोकने के लिए बिहार के व्यक्ति ने संपूर्ण भारत की पैदल यात्रा शुरू की है। पैदल यात्रा करते हुए वह लोगों को अश्लील कंटेंट के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। अब तक वे 1500 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। अलग-अलग राज्यों में लोगों को जागरूक करते हुए वह करनाल पहुंच गए हैं।

29 राज्यों की करेंगे यात्रा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्यक्ति का नाम विनोद कुमार है। विनोद बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। विनोद कुमार का कहना है कि उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत करीब 5 महीने पहले की थी। उन्होंने बताया कि उन्हें 29 राज्यों की यात्रा करते हुए लोगों को अश्लील कंटेंट के प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे। विनोद ने आगे बताया कि इस तरह के कंटेंट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं, बच्चों तक भी इनकी पहुंच आसानी से हो गई है। इसे रोकने के लिए उन्होंने यह यात्रा शुरू की है।

सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करें- विनोद कुमार

विनोद कुमार ने बताया कि 'आज लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। कई लोग अश्लील वीडियो और फोटो शेयर कर रहे हैं, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। खासकर बच्चों और किशोरों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कई बार बिना सर्च किए भी सोशल मीडिया पर ऐसे कंटेंट खुल जाते हैं, जिससे छोटे बच्चे भी प्रभावित हो सकते हैं।' विनोद ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि इस तरह के कंटेंट को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करना चाहिए।

Also Read: बदमाशी वाले गानों के समर्थन में मंत्री, डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा- यह हरियाणा का कड़क म्यूजिक, नौजवानों को यही पसंद

फिजिकल टॉकिंग को बढ़ावा दें- विनोद कुमार

विनोद का कहना है कि फोन की लत की वजह से बच्चे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने से लोग वास्तविक जिंदगी से दूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों को चाहिए कि वे फिजिकल टॉकिंग को बढ़ावा दें। लोगों सोशल मीडिया की लत से बचना चाहिए। इससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और लोग मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे।

विनोद कुमार का कहना है कि वे अब लद्दाख जाएंगे,और वहां से दक्षिण भारत की ओर बढ़ते हुए कन्याकुमारी तक जाएंगे। विनोद ने कहा कि उनकी यह पहल सामाज में परिवर्तन लाने की कोशिश है। वो चाहते हैं कि इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें और समाज को बुराई से बचाने में सहयोग करें।

Also Read: फरीदाबाद में बनेंगे मिनी फॉरेस्ट, बेसहारा पक्षियों को मिलेगा आसरा, विपुल गोयल बोले- प्रदूषण का लेवल भी कम होगा

Similar News