करनाल में खाकी हुई शर्मसार: महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
Karnal Police: करनाल में महिला ने पुलिसकर्मी पर रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गाजियाबाद के लोनी में आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर छह महीनों तक करता रहा दुष्कर्म ।
Karnal Police: करनाल में एक महिला ने पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया गया, इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इस मामले को लेकर आरोपी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला करनाल के घरौंडा का बताया जा रहा है। महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि करीब 3 महीने पहले उसकी फेसबुक पर पानीपत के रहने वाले वीरेंद्र से दोस्ती हुई थी। महिला का कहना है कि वीरेंद्र ने उसे बताया कि वह पुलिस महकमें में हवलदार के तौर पर काम करता है, फिलहाल कैथल रोड पर थाना में उसकी ड्यूटी है।
महिला ने आगे बताया कि करीब 1 महीने बातचीत के बाद पीड़िता हवलदार से मिलने लगी। पीड़िता का कहना है कि वह वीरेंद्र से 2-3 बार होटल में भी मिल चुकी है, जहां आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
महिला के साथ की गई मारपीट
पीड़िता का कहना है कि जब इस बारे में उसके पति और परिजनों को पता चला तो उसके साथ मारपीट की गई। परिवारवालों ने महिला को घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद पीड़िता ने वीरेंद्र से मुलाकात करके उसे शादी के लिए कहा है, लेकिन उसने इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस को कहा कि अगर उसके साथ भविष्य में कोई घटना होती है तो उसका जिम्मेदार आरोपी होगा।
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार कहना है कि महिला के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिली है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस बात की जांच की जाएगी कि आरोपी पुलिस महकमें में है या नहीं। आरोपी पर पुलिस ने धारा 64(1), 351(2) BNS के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करके पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।