Faridabad Crime News: महिला के दोस्त ने चार महीने के मासूम को किया अगवा, आहत होकर मां ने खाया जहर, मौत

Faridabad murder case: फरीदाबाद में महिला के दोस्त ने उसके चार महीने के बच्चे को अगवा कर लिया था। इसकी वजह से महिला ने दुखी होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

Updated On 2025-04-24 14:22:00 IST
फरीदाबाद में महिला ने की आत्महत्या।

Faridabad Crime News: फरीदाबाद में एक महिला ने नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। महिला की आत्महत्या की वजह उसका चार महीने का बच्चा बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला के दोस्त ने उसके चार महीने के बेटे को अगवा कर लिया है। इसी बात से परेशान होकर उस मां ने आत्महत्या कर ली है। 

पुलिस के मुताबिक महिला का नाम मिनाक्षी था और आरोपी का नाम सुभाष है। आरोपी को महिला का दोस्त बताया जा रहा है। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरे मामले का पता चलते ही पुलिस एक्शन में आई और उसने बच्चे को ढूंढने के लिए टीम बनाई। टीम ने आरोपी के चंगुल से बच्चे को बचा लिया और साथ ही आरोपी सुभाष को भी गिरफ्तार कर लिया।  

ग्रीन फिल्ड कॅालोनी में रहता थी  मिनाक्षी

पुलिस ने जानकारी करते हुए बताया कि मृतक महिला फरीदाबाद की ग्रीन फिल्ड कॅालोनी की रहने वाली थी। वो यहां अपने पति हिमांशु और दो बेटों के साथ रहती थी। आरोपी दोस्त होने के नाते रोज उससे मिलने आया करता था। मंगलवार को आरोपी दोस्त सुभाष महिला के घर उससे मिलने आया। इस पर महिला ने कहा कि उसे इस तरह उसके घर आना ठीक नहीं लगता और ये उसके पति को भी पसंद नहीं है। इसके कारण वो आगे से उसके घर न आए।

बेटे की चिंता से परेशान होकर की आत्महत्या

मृतक महिला मिनाक्षी ने अपने दोस्त से कहा कि 'मेरा पति तुम्हारे घर आने से परेशान होते हैं, इसलिए अब हम आगे नहीं मिल सकते हैं।' इसी बात से सुभाष नाराज हो गया और मिनाक्षी के चार महीने के बेटे को लेकर भाग गया। दोस्त बेटे को लेकर भाग गया, इस बात से महिला को काफी चिंता होने लगी। उसे इस बात से गहरा सदमा लगा और उसने आहत होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। 

ये भी पढ़ेंः मम्मी, मैंने कुछ गलत नहीं किया... कुरुक्षेत्र में 10वीं के स्टूडेंट ने की आत्महत्या; टीचर फरार

Similar News