Slip Roads: फरीदाबाद-NIT ट्रैफिक जाम से होगा मुक्त, इन 5 जगह बनेंगे स्लिप रोड
Faridabad Slip Roads: NIT फरीदाबाद को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए 5 स्लिप रोड बनाए जाएंगे। इसे लेकर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। निगम का कहना है कि इस योजना को लेकर जल्द टेंडर जारी किया जाएगा।
फरीदाबाद में बनेगा सिल्प रोड। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Faridabad Slip Roads: फरीदाबाद नगर निगम ने NIT एरिया के 5 चौराहों को जाम मुक्त करने का फैसला लिया है। ऐसे में नगर निगम ने स्लिप रोड बनाने का फैसला लिया है, इसे लेकर निगम ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि इस योजना पर करीब 54 लाख रुपये से ज्यादा पैसे खर्च किए जाएंगे। निगम का कहना है कि इन दिनों प्रदेश में बारिश लगातार जारी है, इसलिए इस योजना पर बारिश बंद होने के बाद काम शुरू हो सकता है।
मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि NIT इलाके में 2-3 चौक ऐसे हैं, जहां पर ट्रैफिक रहता है। इस एरिया में ट्रैफिक लाइट के कारण दाएं-बाएं जाने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने एनआईटी-2 और 3 ट्रैफिक लाइट चौक पर स्लिप रोड बनाने का फैसला किया है। इसे लेकर निगम प्रशासन ने 10 लाख 98 हजार रुपये का बजट स्वीकार किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि 90 दिन के भीतर काम शुरू हो सकता है।
कौन-कौन से चौक पर बनेंगे स्लिप रोड?
निगम प्रशासन ने फैसला किया है कि NIT के खत्री चौक और BK चौक के नजदीक भी स्लिप रोड बनाए जाएंगे। यहां के लिए निगम प्रशासन ने 12 लाख 62 हजार रुपये का बजट मंजूर किया है। इसके अलावा नगर निगम प्रशासन ने एनआईटी-एक और नेहरू ग्राउंड की डिवाइडिंग रोड पर कोतवाली थाने के पास स्लिप रोड बनाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट तैयार की है।
बीकानेर चौक पर भी बनेगा स्लिप रोड
निगम प्रशासन की ओर से NIT-3 के बीकानेर चौक पर भी स्लिप रोड बनाने का फैसला किया है। इस योजना के लिए 10 लाख 75 हजार रुपये के बजट को मंजूर किया है। इसे लेकर निगम प्रशासन ने टेंडर भी लगा दिया है। बताया जा रहा है कि आने वाले 9 सितंबर को निगम प्रशासन ने इस चौक पर स्लिप रोड बनाने के लिए कंपनी का चुनाव कर देगा। स्लिप रोड बन जाने के बाद इस चौक पर दाए-बाएं जाने वाले वाहन चालकों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।
नगर निगम कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान के मुताबिक, 'एनआईटी क्षेत्र को जाम मुक्त करने के लिए स्लिप रोड बनाने की योजनाओं को मंजूरी दे दी है। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। बारिश बंद होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।'
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।