फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: मकान का छज्जा गिरने से 9 लोग मलबे में धंसे, 6 बच्चों समेत दो महिलाएं और एक पुरुष घायल

Faridabad Balcony Collapse: फरीदाबाद में मकान का छज्जा गिरने से 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Updated On 2025-06-21 15:58:00 IST

Faridabad Balcony Collapse: फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा हो गया। शहर की एक कॉलोनी में मकान का छज्जा टूटने से 6 बच्चे घायल हो गए। इसके अलावा इस हादसे में दो महिला और एक पुरुष घायल हुए हैं। हादसे से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी है।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, हादसा फरीदाबाद की गीता कॉलोनी का बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में अस्पताल में भर्ती पीड़ित पंकज शर्मा का कहना है कि बीती रात करीब 9 बजे वह बच्चों के साथ खड़े हुए थे। पंकज का कहना है कि उनकी साली अपने दो बच्चों के साथ घर आई हुई थी। अपने ससुराल लौटते समय आरती पंकज की पत्नी पूजा बाहर खड़ी होकर बात कर रही थी। परिवार के दूसरे लोग छत पर छज्जे के पास खड़े हुए थे। उस दौरान मकान का छज्जा टूटकर नीचे गिर गया। जिसमें 6 बच्चों सहित 9 लोग घायल हो गए। घायल बच्चों में सुहाना, सिद्धान्त, शिवम कुमार, सिद्धार्थ, रानी शर्मा, राजा का सामने आया है।

मकान की हालत जर्जर
पंकज शर्मा ने बताया कि वह पिछले कई सालों से गांधी कालोनी में अवध सिंह नाम के व्यक्ति के मकान में किराए पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि मकान दो मंजिल बना हुआ है। पंकज शर्मा का कहना है कि मकान 50 साल पुराना है, जिसकी हालत जर्जर है। पंकज शर्मा का आरोप है कि उन्होंने मकान मालिक अवध सिंह को कई बार मकान की मरम्मत कराने के लिए कह चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पंकज का कहना है कि मकान की हालत काफी जर्जर है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

Tags:    

Similar News